जिस खिलाड़ी की थी पूरी भारतीय क्रिकेट टीम फैन, उसी प्लेयर का 25 साल की उम्र में हो गया निधन

Published - 15 Mar 2026, 08:27 AM | Updated - 15 Mar 2026, 08:35 AM

Ravinder Singh

भारतीय खेल जगत के लिए शनिवार का दिन गमगीन रहा है। हाल ही में 25 वर्षीय होनहार खिलाड़ी का असमय निधन हो गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिनकी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का सम्मान भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सदस्य भी करते थे। उनकी मृत्यु ने खेल प्रेमियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जीवन और मैदान पर संघर्ष कितना अनिश्चित है।

कौन थे Ravinder Singh कैसे हुई मौत

 Ravinder Singh

दरअलस, भारतीय फुटबॉल प्लेयर रविंदर सिंह (Ravinder Singh) ने काफी छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 'नामधारी एफसी' के लिए एक डिफेंडर के तौर पर खेलते थे, पंजाब के नवांशहर जिले के बछौरी गांव में एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मैच के दौरान खेल की गति काफी तेज थी।

अचानक, खेल के बीच में ही रविंदर (Ravinder Singh) को सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वे मैदान पर ही अचेत होकर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों और आयोजकों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद इसे सडन कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया है। महज 25 साल की उम्र में इस तरह मैदान पर जान गंवाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फुटबॉल समुदाय के लिए एक बड़ी त्रासदी है।

RCB के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी SRH, हेड-अभिषेक ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर ईशान-रेड्डी-क्लासेन

भारतीय क्रिकेट टीम में भी लोकप्रीय थे Ravinder Singh

रविंदर सिंह (Ravinder Singh) के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रति सहानुभूति का सैलाब उमड़ पड़ा है। भले ही वे फुटबॉल के खिलाड़ी थे, लेकिन उनकी खेल भावना और कड़ी मेहनत ऐसी थी कि वे अन्य खेलों के खिलाड़ियों के बीच भी काफी चर्चा में रहते थे।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कई खिलाड़ियों ने अक्सर ऐसे युवा एथलीट्स की मेहनत को सराहा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हैं। रविंदर (Ravinder Singh) को उनके अनुशासित जीवन और मैदान पर उनकी कभी हार न मानने'वाली शैली के लिए जाना जाता था। उनके साथी बताते हैं कि वे फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक थे।

फुटबॉल के प्रति उनका जुनून इस कदर था कि वे अक्सर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करते थे। उनकी लोकप्रियता का कारण उनकी सादगी और खेल के प्रति उनका जज्बा था, जिसने उन्हें केवल फुटबॉल नहीं, बल्कि पूरे खेल जगत का एक सम्मानित चेहरा बना दिया था।

IPL 2025 के लिए GT की खतरनाक प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, गिल, साई, बटलर, सिराज, रबाडा....

एक होनहार करियर का असामयिक अंत

रविंदर सिंह (Ravinder Singh) का जाना भारतीय खेलों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जिस उम्र में एक एथलीट अपने करियर के उंचाईयों की ओर बढ़ रहा होता है, उस उम्र में रविंदर का इस तरह से दुनिया छोड़ जाना वाकई दिल दहला देने वाला है।

उनके निधन के बाद से ही खेल जगत में इस बात पर बहस तेज हो गई है कि क्या स्थानीय टूर्नामेंटों में भी चिकित्सा सुविधाओं की अनिवार्य मौजूदगी होनी चाहिए।

भारतीय फुटबॉल लीग (IFL) और अन्य कई क्लबों ने उनके सम्मान में मैचों के दौरान एक मिनट का मौन रखने का निर्णय लिया है। रविंदर सिंह (Ravinder Singh) का सपना भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का था, जो अब अधूरा रह गया है। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मेहनत और मैदान पर बिताए गए उनके आखिरी पलों का जज्बा हमेशा याद रखा जाएगा।

Tagged:

indian cricket team Ravinder Singh Indian Footballer
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

संजू सैमसन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com