PAK vs BAN मैच पर मचा हड़कंप! दर्द से बेहाल पाकिस्तान का ये खिलाड़ी पहुंचा अस्पताल, हालत गंभीर

Published - 14 Mar 2026, 02:38 PM | Updated - 14 Mar 2026, 02:49 PM

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बंगला क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था. इस मैच में पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए. मुकाबले में माज सदाकत और सलमान अली आगा ने बेहतरीन प्रर्दशन किया. दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली.

पाकिस्तान (Pakistan) ने दूसरे ODI में DLS विधि के जरिये 128 रनों से जीत हासिल की. लेकिन इस दौरान पाकिस्तान का ऑलराउंडर बुरी तरह घायल हो गया. उसे मैदान से बाहर स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा.

Pakistan का ऑलराउंडर हुआ जख्मी

दूसरी पारी के छठे ओवर में लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंट पर कवर प्वाइंट की ओर शॉट लगाया. गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर बढ रही थी, इसे रोकने के लिए तलत दौड़ पड़े और उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास पहुंचने के बाद गेंद को अंदर धकेलने की कोशिश की. लेकिन उनका सतुंलन बिगड़ गया और सीधे विज्ञापन बोर्ड से टकरा गए . जिस वजह से तलत बाएं कंधे की तरफ से नीचे गिर गए. पाक ऑलराउंडर इतनी तेजी से गिरा की वह दर्द से कराहने लगा.

हॉस्पिटल में चल रहा है ऑलराउंडर का इलाज

Hussain Talat

हुसैन तलत जमीन पर गिरते ही दर्द से कराहने लगे. जिसके बाद साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तुंरत उनते पास पहुंचे. तलक की गंभीर हालत देखकर मैदान के अंदर ही स्ट्रेचर मंगवाया और उन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan) ने ताजा बयान में कहा कि ऑलराउंडर को मैदान पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया था. जिस वजह से उन्हें काफी राहत है. हालांकि, आगे की जांच के लिए उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है.

PCB के स्टेटमेंट के अनुसार हुसैन तलत की चोट कितनी गहरी है यह तो जांच के बाद ही पता लगेगा. फिलहाल, मेडिकल टीम उनकी सेहत पर पैनी नजर बनाए हुए है और नए अपडेट का इंतजार कर रही है.

काव्या मारन ने तो खरीदा सिर्फ एक खिलाड़ी, शाहरुख खान खरीद चुके पाकिस्तान के 10 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

पाकिस्तान के लिए हुसैन तलत का प्रदर्शन

30 साल के हुसैन तलत पाकिस्तान के लिए 30 वनडे खेल चुके हैं. उन्होंने 12 मैचों में 28.00 की औसत और 80.57 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं. जबकि, T20Is में तलत ने 23 मुकाबलों में 22.05 की औसत और 113.95 के स्ट्राइक रेट के साथ 441 रन कूटे हैं. हालांकि, अभी तक उन्हें पाक टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है.

रणजी ट्रॉफी में स्पॉट फिक्सिंग करते पकड़ा गया ये दिग्गज, BCCI ने लगाया लाइफटाइम बैन

Tagged:

Pakistan Cricket Team pak vs ban Hussain Talat
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

पाकिस्तानी ऑलराउंडर

सलमान अली आगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com