IPL हिस्ट्री की एकमात्र टीम, जो आजतक नहीं खेल पाई फाइनल, हमेशा फिनाले से पहले ही हो जाती बाहर

Published - 22 Mar 2026, 10:01 AM | Updated - 22 Mar 2026, 10:06 AM

IPL

आईपीएल (IPL) के इतिहास में कई टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया और ट्रॉफी भी जीती। लेकिन इसी बीच एक ऐसी टीम भी है, जो हर सीजन मजबूत शुरुआत करती है, प्लेऑफ तक पहुंचने में भी सफल रहती है, फिर भी फाइनल का सपना अधूरा ही रह जाता है।

यह टीम कई बार नॉकआउट मुकाबलों तक पहुंची, बड़े मैच भी जीते, लेकिन हर बार फिनाले से ठीक पहले उसकी राह रुक गई। फैंस हर साल उम्मीद करते हैं कि इस बार इतिहास बदलेगा, लेकिन अब तक किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया है।

IPL हिस्ट्री की एकमात्र टीम, जो आजतक नहीं खेल पाई फाइनल

IPL की हिस्ट्री में एकमात्र ऐसी टीम, जो आज तक फाइनल नहीं खेल पाई है , हम जिस टीम की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स है।

साल 2022 में आईपीएल में डेब्यू करने वाली इस टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया है। अपने पहले ही सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचकर लखनऊ ने दिखा दिया था कि वह किसी भी बड़ी टीम को टक्कर देने का दम रखती है। इसके बाद भी टीम ने लगातार अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हर बार फाइनल से ठीक पहले उसका सफर खत्म हो गया।

2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुंचे

2022 और 2023 IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार प्लेऑफ तक जगह बनाई, जो एक नई टीम के लिए बड़ी उपलब्धि थी। लेकिन दोनों ही सीजन में टीम का सफर एलिमिनेटर मुकाबले में आकर खत्म हो गया।

साल 2022 में लखनऊ को एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2023 में भी कहानी नहीं बदली और इस बार मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में हराकर टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

2024 और 2025 में ग्रुप स्टेज में हुए बाहर

2024 और 2025 IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन पहले दो सीजन के मुकाबले काफी निराशाजनक रहा। टीम इन दोनों ही सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और लगातार ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।

साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैच खेले, जिसमें टीम को 7 मैचों में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा। टीम के कुल 14 अंक रहे, लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से वह सातवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

वहीं 2025 में टीम का प्रदर्शन और भी गिर गया। इस सीजन में लखनऊ ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते और 8 मुकाबलों में हार झेली। टीम के खाते में 12 अंक आए और एक बार फिर सातवें स्थान पर रहकर उसे ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा।

2026 IPL में अपने पहले ख़िताब जीतने पर नज़र

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार अपने पहले खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेलेगी।

इस सीजन टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है, जो अपनी आक्रामक कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लखनऊ की टीम इस बार काफी संतुलित नज़र आ रही है। बल्लेबाजी में एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, जोस इंग्लिस और मिचेल मार्श जैसे दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

वहीं गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और मयंक यादव जैसे बेहतरीन गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं। ऐसे में इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के पास शानदार मौका है कि वह अपनी पिछली नाकामियों को पीछे छोड़ते हुए पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम करे।

ये भी पढ़े : KKR को मिला आकाशदीप का धांसू रिप्लेसमेंट, जल्द टीम में शामिल होगा नया खिलाड़ी

Tagged:

ipl LSG cricket news IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com