हो गया अधिकारिक ऐलान, क्रिकेट प्रेमियों के इस ख़ास शहर में खेले जाएंगे RCB के होम मैच
Published - 13 Feb 2026, 11:47 AM | Updated - 13 Feb 2026, 01:22 PM
RCB: टी20 वर्ल्ड के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2026 की शुरूआत हो जाएगी. हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है. इसी बीच 2025 चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, RCB को अपने होम मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की मंजूरी मिल गई है. कर्नाटक राज्य सरकार की हुई कैबिनेट मीटिंग में 12 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इजाजत दे दी गई. हालांकि, विराट कोहली की फ्रेंचाइजी के आगे कुछ शर्ते भी रखी गई है.
RCB को स्टेडियम में खेलने की मिली मंजूरी

IPL 2026 के लिए RCB पिछले कुछ वक्त से अपने होम मैचों को लेकर परेशान थी. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर फैसला ना आने की वजह से फ्रेंचाइजी नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी और रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से बातचीत कर रही थी, लेकिन दोनों ही जगह उनकी बात नहीं बनी.
अब कर्नाटक सरकार ने RCB को आईपीएल 2026 से पहले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की अनुपति दे दी है.
गौरतलब है कि कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद नए पद को संभालने के बाद से ही फ्रेंचाइजी के संपर्क में थे. वह इस कोशिश में लगे हुए थे कि RCB को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की किसी भी तरह अनुमति मिल जाए.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को माननी होगी ये शर्तें
#Cricket is finally set to return to the #ChinnaswamyStadium. The state cabinet on Thursday approved the resumption of matches following the recommendation of the government-appointed committee headed by Maheshwar Rao, chief of the Greater Bengaluru Authority. #IPL #RCB #GBA pic.twitter.com/Uz0ycFq7m7
— Bangalore Times (@BangaloreTimes1) February 13, 2026
RCB को अपने होम मैच खेलने की अनुमति मिल गई है, लेकिन कर्नाटक राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा इंतजामों से कोई समझौता नहीं होगा. फ्रेंचाइजी को दर्शकों की देखभाल में एहतियात बरतना होगा.
कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि, हम कुछ शर्तों पर ही राजी हुए हैं. कैबिनेट कुन्हा रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान 35,000 से ज्यादा लोग नहीं आ सकते हैं. इसके अलावा कुछ और शर्तें भी लागू की गई है.
क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला? साथी खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने बताई सच्चाई
IPL 2025 के जश्न में क्या हुआ था?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने 3 जून 2025 को अपना पहला IPL खिताब जीता था. टीम फाइनल में पंजाब को 6 रनों से हराकर चैपिंयन बनी थी. इसी खुशी में फ्रेंचाइजी ने जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में परेड रखी थी. लेकिन लोगों का हुजूम इतना हो गया था कि सारे इंतजाम फेल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.
नामीबिया वाला मैच खेले थे ये 2 भारतीय खिलाडी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोच गंभीर निकाल रहे बाहर
Tagged:
RCB INDIAN PREMIER LEAGUE Royal Challengers Bengaluru IPL2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर