वर्ल्ड कप 2027 के लिए आज ही लग गई इन 9 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर, लिस्ट में रोहित-कोहली भी शामिल

Published - 22 Mar 2026, 09:04 AM | Updated - 22 Mar 2026, 09:16 AM

World Cup 2027

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ताओं ने एक कोर ग्रुप तैयार किया है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी का शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा चौंकाने वाला और सुखद नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली का है, जिन्हें लेकर फैंस के मन में लंबे समय से संशय बना हुआ था।

रोहित-कोहली का World Cup 2027 खेलना लगभग तय

 Rohit Sharma Virat Kohli

पिछले काफी समय से यह चर्चा जोरों पर थी कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में नजर आएंगे? अब मीडिया रिपोर्ट्स और बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि टीम मैनेजमेंट इन दोनों दिग्गजों के बिना वर्ल्ड कप के मैदान में उतरने का जोखिम नहीं लेना चाहता।

शुभमन गिल के वनडे कप्तान बनने के बाद भी रोहित और विराट की फिटनेस और उनकी हालिया वनडे फॉर्म को देखते हुए उन्हें शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में प्रमुखता दी गई है। उनकी मौजूदगी टीम को वह मजबूती देती है, जिसकी जरूरत आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में पड़ती है।

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत के कप्तान का नाम आया सामने, सूर्या नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी

इन 9 नामों पर World Cup 2027 के लिए लगी मुहर

चयनकर्ताओं ने जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए जिन खिलाड़ीयों को मुख्य रूप से शॉर्टलिस्ट किया है, उनमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, मौहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल शामिल हैं। इन 9 खिलाड़ियों का नाम लगभग तय माना जा रहा है, बशर्ते वे अपनी फिटनेस बरकरार रखें।

बीसीसीआई अब आईपीएल 2026 के दौरान इन खिलाड़ियों के कार्यभार और फॉर्म पर कड़ी नजर रखने वाली है। चयन समिति का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों पर बुमराह और सिराज की जोड़ी के साथ हार्दिक की ऑलराउंडर क्षमता निर्णायक साबित होगी।

उन 20 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, जिन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए कर लिया गया फाइनल, गिल(कप्तान), कोहली, रोहित, केएल, बुमराह.....

क्या होगा टीम इंडिया का मास्टरप्लान ?

बीसीसीआई का लक्ष्य वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए एक ऐसी टीम तैयार करना है जो दबाव के क्षणों में न डगमगाए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को मध्यक्रम की रीढ़ माना जा रहा है, जबकि अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में इन अनुभवी खिलाड़ियों का होना टीम इंडिया के ट्रांजिशन फेज को आसान बना देगा।

चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि वे केवल नए चेहरों के साथ प्रयोग करने के बजाय उन खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहते हैं जो पहले भी वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर खुद को साबित कर चुके हैं। बीसीसीआई ने फिलहाल आधिकारिक रूप से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन ये 9 नाम फिलहाल चयनकर्ताओं के रडार पर सबसे ऊपर हैं।

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma world cup 2027
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com