IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के उपकप्तान का नाम हुआ फाइनल, पूरी लिस्ट आई सामने

Published - 06 Mar 2026, 10:12 AM | Updated - 06 Mar 2026, 10:21 AM

IPL 2026 1

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। IPL 2026 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और इसी बीच सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों ने अपने-अपने उपकप्तानों के नाम लगभग फाइनल कर दिए हैं।

टीम मैनेजमेंट ने आगामी सीजन को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं, ताकि कप्तान के साथ एक मजबूत लीडरशिप ग्रुप तैयार किया जा सके। बता दें कि आईपीएल 2026 का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई के बीच खेला जाएगा।

ऐसे में सीजन शुरू होने से पहले ही सभी टीमों के उपकप्तानों की लिस्ट सामने आ गई है, जिसने फैंस के बीच चर्चा और भी तेज कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये खिलाड़ी अपनी टीमों को मैदान पर किस तरह लीड करते हैं।

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के उपकप्तान इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स की उपकप्तानी करेंगे सैमसन

CSK ने IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है। कप्तानी का अनुभव होने की वजह से मैनेजमेंट ने उन्हें टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। उनके जुड़ने से CSK की बल्लेबाज़ी और लीडरशिप दोनों मजबूत हुई हैं।

मुंबई इंडियंस की उपकप्तानी करेंगे सूर्यकुमार यादव

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को उपकप्तानी सौंपी है। सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टीम इंडिया के T20 कप्तान हैं और अपने आक्रामक बल्लेबाज़ी अंदाज़ व लीडरशिप स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम की लीडरशिप ग्रुप में अहम भूमिका दी है, जिससे टीम को मैदान पर मजबूत दिशा मिलने की उम्मीद है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की उपकप्तानी करेंगे क्रुणाल पंड्या

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के लिए टीम लीडरशिप में अहम फैसला लेते हुए अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को उपकप्तान नियुक्त किया है। क्रुणाल अपने ऑलराउंड प्रदर्शन और दबाव भरे मौकों पर शांत फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव से RCB की टीम को मैदान पर बेहतर रणनीति और संतुलन मिलने की उम्मीद है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की उपकप्तानी करेंगे रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए टीम लीडरशिप ग्रुप को मजबूत करते हुए स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया है। रिंकू सिंह अपने विस्फोटक बल्लेबाज़ी अंदाज़ और दबाव में मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनके इस नए रोल से KKR को मैदान पर आक्रामक रणनीति और बेहतर संतुलन मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तानी करेंगे केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए अनुभवी बल्लेबाज़ केएल राहुल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। केएल राहुल अपनी तकनीकी बल्लेबाज़ी, शांत स्वभाव और आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर कप्तान अनुभव हैं। उनके लीडरशिप रोल से दिल्ली कैपिटल्स को रणनीतिक मजबूती और बल्लेबाज़ी क्रम में स्थिरता मिलने की उम्मीद है।

निकोलस पूरन के हाथों में लखनऊ सुपर जायंट्स की उपकप्तानी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के लिए विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को टीम का उपकप्तान बनाया है। पूरन के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए टी 20 टीम और कुछ मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने का अनुभव हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और मैच का रुख बदलने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की उपकप्तानी करेंगे जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स ने युवा स्टार बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को उपकप्तान नियुक्त किया है। जायसवाल अपनी बेखौफ बल्लेबाज़ी और शानदार फॉर्म की वजह से टीम के लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा बने हैं।

पंजाब किंग्स के उपकप्तान बने शशांक सिंह

पंजाब किंग्स ने भरोसेमंद बल्लेबाज़ शशांक सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया है। शशांक अपने फिनिशिंग रोल और दबाव में संयमित प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने पिछले कुछ सालों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं

सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान हेड

सनराइजर्स हैदराबाद ने आक्रामक ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी तेज़ बल्लेबाज़ी टीम को दमदार शुरुआत देने में मदद करती है।

गुजरात टाइटंस की उपकप्तानी करेंगे राशिद खान

गुजरात टाइटंस ने अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। राशिद अपने मैच विनिंग प्रदर्शन और बेहतरीन क्रिकेट दिमाग के लिए मशहूर हैं।

राशिद खान आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए पहले भी कप्तानी कर चुके हैं और अफ़ग़ानिस्तान के लिए वह टी 20 की कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं।

ये भी पढ़े : 2028 ओलम्पिक के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाले 12 खिलाड़ी

Tagged:

Suryakumar Yadav Travis Head IPL 2026 IPL 2026 SCHEDULE
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

28 मार्च

RCB
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com