उन 20 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, जिन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए कर लिया गया फाइनल, गिल(कप्तान), कोहली, रोहित, केएल, बुमराह.....

Published - 21 Mar 2026, 05:02 PM | Updated - 21 Mar 2026, 05:10 PM

World Cup 2027

World Cup 2027 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) को लेकर टीम इंडिया की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता ने इन 20 खिलाड़ियों का एक कोर ग्रुप तैयार किया हैं, जिसमें शुभमन गिल को कप्तान बनाने की चर्चा है ।

जबकि विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए टीम में कौन-कौन से 20 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

शुभमन गिल होंगे कप्तान

शुभमन गिल को वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया का संभावित कप्तान माना जा रहा है। हाल के वर्षों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता से भी सभी को प्रभावित किया है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी निरंतरता और मैच को संभालने की क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाती है।

टीम मैनेजमेंट भी धीरे-धीरे गिल को नेतृत्व के लिए तैयार करता नजर आ रहा है, जहां उन्हें अलग-अलग मौकों पर जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। हालांकि, गिल ने हाल ही में टेस्ट और वनडे सीरीज में कप्तानी संभाली है और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की अगुवाई की, लेकिन दोनों ही सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद, चयनकर्ता गिल को एक लंबे समय के निवेश के रूप में देख रहे हैं और अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो 2027 वर्ल्ड कप (World Cup 2027) में वह भारत की कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

रोहित और कोहली होंगे टीम का हिस्सा

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में टीम इंडिया का हिस्सा होने की पूरी संभावना नजर आती है। पिछले कुछ समय में दोनों खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार टीम के लिए रन बनाए हैं। खासतौर पर बड़े मैचों में उनका अनुभव और दबाव में खेलने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होती है।

रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाज़ी और बेहतरीन शुरुआत दिलाने की क्षमता, वहीं विराट कोहली की स्थिरता और चेज़ मास्टर की भूमिका उन्हें टीम का मजबूत स्तंभ बनाती है। ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में उनका टीम में शामिल होना लगभग तय माना जा सकता है।

केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह समेत पांच खिलाड़ी भी हुए शामिल

केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह भी वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया का अहम हिस्सा हो सकते हैं। खासतौर पर केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है, क्योंकि वह बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी अहम भूमिका निभाते हैं और टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीत चुके हैं।

वहीं जसप्रीत बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर टीम के प्रमुख मैच विनर बने रहेंगे। डेथ ओवर्स में उनकी सटीक यॉर्कर और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता उन्हें टीम का सबसे अहम गेंदबाज बनाती है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

इसके अलावा, चयनकर्ताओं ने 5 और खिलाड़ियों को भी रिजर्व के रूप में चुना है, जो जरूरत पड़ने पर टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इन रिजर्व खिलाड़ियों में ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

ये खिलाड़ी अपनी-अपनी भूमिका में मजबूत विकल्प हैं और किसी भी समय टीम को संतुलन देने की क्षमता रखते हैं।

World Cup 2027 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड इस प्रकार हैं :

शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा , ईशान किशन

रिज़र्व : ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर , यशस्वी जायसवाल , शिवम दुबे , प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़े : भारत के 7 टी20 6 ODI और एक टेस्ट मैच की डेट का हुआ अधिकारिक ऐलान, जानें कब-कहाँ किस टीम से खेलेगी टीम इंडिया

Disclaimer: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

shubman gill team india cricket news world cup 2027
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com