बांग्लादेश दौरे के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, 1-2 नहीं ये 4 खिलाड़ी संभालेंगे कमान

Published - 04 Apr 2026, 05:26 PM

Bangladesh

Bangladesh: भारतीय खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं। लेकिन इसकी समाप्ति के बाद उनको बांग्लादेश का दौरा करना है, जिसके लिए कप्तान और उप कप्तान के नाम सामने आ चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश दौरे (Bangladesh) के लिए एक या दो नहीं बल्कि पूरे चार खिलाड़ियों को कमान सौंपी है।

बता दें कि, पहले भारत को यह दौरा पिछले साल अगस्त 2025 में करना था, लेकिन वहां पर राजनीतिक संकट के कारण दौरा रद्द करना पड़ा था। हालांकि, अब नए शेड्यूल के अनुसार, एक सितंबर से तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी तो 9 सितंबर से पहला टी20आई मैच खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज के लिए किन चार खिलाड़ियों के नाम कप्तान-उप कप्तान के तौर पर फाइनल हो सकते हैं।

वनडे में ये दो खिलाड़ी होंगे कप्तान-उप कप्तान

बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बनाया जा सकता है। गिल की कप्तानी में भारत अभी तक दो वनडे सीरीज खेल चुका है, लेकिन उन्हें दोनों में ही बतौर कप्तान हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके कप्तानी क्षमता पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

मगर माना जा रहा है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर शुभमन गिल को कप्तान बनाए रखने के पक्ष में रह सकते हैं। वहीं, उप कप्तान के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को चुना जा सकता है। दरअसल, माना जा रहा है कि श्रेयस को इस सीरीज में आराम मिल सकता है, जिसके चलते केएल पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

टी20 में सूर्या-अक्षर का नाम फिक्स

भारत को तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टी20 सीरीज में कमान संभालते नजर आ सकते हैं। सूर्या ने पिछले महीने भारत में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था।

ऐसे में चयन समिति उनको इस सीरीज में कप्तानी का तोहफा दे सकती है। वहीं, उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का नाम फिक्स माना जा रहा है, जो कि गेंद और बल्ले के प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत पर जीत दिला रहे हैं। जबकि इस सीरीज में भी उनके दोनों डिपार्टमेंट में हरफनमौला खेल की उम्मीद होगी।

RCB vs CSK Live Telecast: कब, कहां और कैसे देखें IPL 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला? जानें फ्री स्ट्रीमिंग का तरीका

Bangladesh दौरे पर वनडे-टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत-बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच इस साल खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल सामने आ चुका है। दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी, जिसका पहला मुकाबला 1 सितंबर को मीरपुर में खेला जाएगा तो 3 सितंबर को दूसरे वनडे की मेजबानी भी इसी मैदान को सौंपी गई है।

जबकि 6 सितंबर को चट्टोग्राम में श्रृंखला का आखिरी एकदिवसीय भिड़ंत देखने को मिलेगी। वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद 9 सितंबर को चट्टोग्राम में पहला टी20 मैच खेला जाएगा तो 13 सितंबर को दूसरा और 13 सितंबर को मीरपुर में तीसरा टी20 मैच होगा। बता दें कि, साल 2022 के बाद भारत पहली बार बांग्लादेश (Bangladesh) का दौरा करने जा रहा है।

IPL फैंस को मिला 'शॉकिंग सरप्राइज' हार्दिक पांड्या कप्तानी से बाहर, सूर्यकुमार यादव बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

Tagged:

indian cricket team shubman gill kl rahul BANGLADESH
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

चट्टोग्राम-मीरपुर क्रिकेट स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com