ईरान-अमेरिका युद्ध का असर IPL 2026 में भी पड़ा! इन देशों के खिलाड़ियों के भारत आने पर मंडराया खतरा
Published - 12 Mar 2026, 01:30 PM | Updated - 12 Mar 2026, 01:33 PM
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) किसी त्योहार से कम नहीं है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही एक गंभीर संकट के बादल छा गए हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच के युद्ध ने वैश्विक यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसका सीधा असर अब आईपीएल 2026 सीजन पर पड़ता दिख रहा है। विदेशी खिलाड़ियों की भारत वापसी और उनकी सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी टीमें काफी चिंतित नजर आ रही हैं।
हवाई यात्रा पर प्रतिबंध की वजह से वापसी में देरी

ईरान और अन्य पश्चिमी एशियाई देशों में बढ़ते संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भारी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। दोहा और दुबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डे, जो वैश्विक यात्रा के केंद्र हैं, वर्तमान में संचालन संबंधी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
इस स्थिति का सबसे बड़ा असर टी20 विश्व कप से लौटने वाले खिलाड़ियों पर पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी अभी भी अपने देश वापस नहीं लौट पाए हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो आईपीएल टीमों के लिए अपने विदेशी खिलाड़ियों को समय पर भारत बुलाना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
इससे पहले सभी विमान मीडिल ईस्ट से अपना रूट डाईवर्ट किया था, जिसके कारण यात्रा या तो लंबी पड़ रही है या फिर जाना संभव नहीं हो पा रहा। इसका असर कितना लंबा चलेगा इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। युद्ध क्षेत्र के देश ईरान, इराक, इजरायल और जॉर्डन का एयरस्पेस पूरी तरह बंद या अत्यधिक प्रतिबंधित होने के कारण इन देशों से भारत का संपर्क लगभग कट गया है।
IPL 2026 के शेड्यूल हुआ रीलीज
बीसीसीआई ने फिलहाल आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले 16 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया है। टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम की घोषणा राज्य चुनावों की तारीखों के बाद की जाएगी, लेकिन इस बीच पश्चिम एशिया का युद्ध बीसीसीआई के लिए नई सिरदर्दी बन गया है।
एक टीम अधिकारी के अनुसार, युद्ध की वजह से न केवल उड़ानें रद्द हो रही हैं, बल्कि हवाई किरायों में भी भारी उछाल आया है। इसके अलावा, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को लेकर सुरक्षा समितियां भी सतर्क हैं, जो खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े फैसले ले सकती हैं।
फिलहाल खाड़ी देश के साथ-साथ यूरोपीय देश को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विश्व कप 2026 के दौरान जिम्बावे जैसे देश को घर वापसी में परेशानी का सामनाव करना पड़ा था।
इस तरह किया था हार्दिक पांड्या ने वो तिरंगे का अपमान, अब जाकर तेजी से वायरल हुआ VIDEO
क्या समय पर जुड़ पाएंगे विदेशी खिलाड़ी?
क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरुआती मैचों में विदेशी स्टार खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ मौजूद होंगे। बीसीसीआई ने पहले 16 दिनों के लिए चार 'डबल-हेडर' मैचों की पुष्टि कर दी है,
लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता टीमों के समीकरण बिगाड़ सकती है। फिलहाल बीसीसीआई स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या युद्ध के माहौल में बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए विशेष चार्टर्ड उड़ानों का इंतजाम कर पाता है या फिर टीमों को IPL 2026 में बिना विदेशी सितारों के ही शुरुआती मैचों में उतरना पड़ेगा।
Tagged:
FLIGHT CANCELLED Iran-Israel War FLIGHTS CANCELLED FOREIGN PLAYERS IN IPL 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर