15 फरवरी से पहले 1 तारीख को ही खेला जायेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, दोनों टीमें तैयार, शेक हैंड भी होगा
Table of Contents
IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें एक बार फिर आमने-सामने नजर आएंगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले भी इस टूर्नामेंट में 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं इन दोनों हाई-वोल्टेज मुकाबलों की तारीख और वेन्यू से जुड़ी पूरी जानकारी।
IND vs PAK: 1 तारीख को चिर प्रतिद्वंदी होंगे आमने सामने
1 फरवरी को क्रिकेट के चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे, लेकिन इस बार मुकाबला सीनियर नहीं बल्कि अंडर-19 स्तर पर खेला जाएगा।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें सुपर सिक्स स्टेज में टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह हाई-वोल्टेज मैच रविवार, 1 फरवरी को सुबह 9:30 बजे (IST) से क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा।
अंडर-19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा से ही रोमांचक रही है, जहां युवा खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भविष्य के सितारों के रूप में पहचान बनाते हैं। सुपर सिक्स चरण में यह मुकाबला दोनों टीमों के सेमीफाइनल की राह के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की लय बरकरार
आयुष माथरे की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपराजित बनी हुई है। ग्रुप चरण में भारत ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की थी। इसके बाद सुपर सिक्स के पहले मुकाबले में मंगलवार को टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को भी मात दी।
लगातार जीत के दम पर भारत के खाते में छह अंक हैं और एक और जीत उसे सीधे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। इसके अलावा भारतीय टीम का नेट रन रेट +3.337 है, जो काफी मजबूत स्थिति दर्शाता है। ऐसे में अगर रविवार को टीम बड़े अंतर से हार से बच जाती है, तो भी फाइनल सुपर सिक्स स्टैंडिंग में उसके पाकिस्तान (IND vs PAK) से आगे रहने की पूरी संभावना बनी रहेगी।
सेमीफाइनल की दौड़ में पाकिस्तान की कड़ी चुनौती
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में जहां भारत अब तक अपराजित रहा है, वहीं पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में मजबूती से बनी हुई है।
पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड को हराकर अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा। इन जीतों ने पाकिस्तान को एक बार फिर सेमीफाइनल की दहलीज पर ला खड़ा किया है।
इसके बावजूद, रविवार का मुकाबला (IND vs PAK) पाकिस्तान के लिए बेहद निर्णायक साबित होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को न सिर्फ भारत को हराना जरूरी है, बल्कि यह जीत बड़े अंतर से हासिल करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबलों में उनके नेट रन रेट को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई किए बिना आगे का रास्ता आसान नहीं होगा।
IND vs PAK: यूथ वनडे में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| कुल खेले गए मैच | 28 |
| भारत अंडर-19 की जीत | 16 |
| पाकिस्तान अंडर-19 की जीत | 11 |
| टाई मैच | 1 |
| बेनतीजा मैच | 0 |
ये भी पढ़े : बांग्लादेश के बाहर होते ही बदल जाएगा T20 World Cup 2026 का समीकरण, ये टीम होगी क्वालिफाई
Tagged:
IND vs PAK T20 World Cup 2026 U19 World Cup 2026