ICC की अंडर-19 ड्रीम टीम का हुआ ऐलान, Team India के भी 3 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 08 Feb 2026, 04:56 PM | Updated - 09 Feb 2026, 01:05 PM

Team India

Team India : आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टूर्नामेंट की ड्रीम टीम का ऐलान कर दिया है।

इस टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने खेल से गहरा प्रभाव छोड़ा।

खास बात यह रही कि खिताब जीतने वाली भारतीय टीम (Team India) के तीन खिलाड़ियों को इस ड्रीम टीम में शामिल किया गया है। इससे भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों की प्रतिभा एक बार फिर दुनिया के सामने आई है।

Team India के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह

अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी, कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल को आईसीसी की ड्रीम टीम में जगह मिली है।

वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में 439 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस दौरान उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

कनिष्क चौहान ने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी, जबकि हेनिल पटेल ने गेंदबाजी में 11 विकेट झटके। अमेरिका के खिलाफ उनका 5 विकेट लेना खास रहा। हेनिल को ड्रीम टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े : नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ चयन, MI के लिए खेले हुए 7 खिलाड़ियों को मौका

इंग्लैंड और अन्य टीमों के खिलाड़ियों को भी मौका

उपविजेता इंग्लैंड के भी तीन खिलाड़ियों को इस ड्रीम टीम में शामिल किया गया है। टीम के कप्तान और विकेटकीपर थॉमस रेव ने पूरे टूर्नामेंट में 330 रन बनाए और सेमीफाइनल में शतक लगाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

उनके अलावा मैननी लम्सडेन और बेन मेयस को भी जगह मिली है। मैननी लम्सडेन टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि बेन मेयस ने 444 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।

श्रीलंका के वीरन चामुदिथा को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने जापान के खिलाफ 192 रन की बड़ी पारी खेली थी, जो टूर्नामेंट की यादगार पारियों में से एक रही। अफगानिस्तान के फैसल खान शिनोजादा और नूरिस्तानी ओमरजई ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज खिलाड़ी भी शामिल

ड्रीम टीम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर शतकीय पारियां खेलीं। पाकिस्तान के अली रजा और वेस्टइंडीज के वितेल लॉज को भी उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण जगह दी गई है। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों के लिए लगातार प्रभावी प्रदर्शन किया और टीम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

आईसीसी द्वारा घोषित यह ड्रीम टीम उन खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा का सम्मान है, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को यादगार बनाया। भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी से साफ है कि देश में युवा क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है और आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि अंडर-19 में धमाल मचाने वाले ये खिलाड़ी आगे चलकर कैसा प्रदर्शन करते नजर आते हैं। आने वाला समय इन खिलाड़ियों का भविष्य तय करेगा। टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों को जगह मिलना काफी गर्व की बात हैं

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

वैभव सूर्यवंशी (Team India), वीरन चामुदिथा, फैसल खान शिनोजादा, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर) , ओलिवर पीक, बेन मेयस, कनिष्क चौहान, नूरिस्तानी ओमरजई, वितेल लॉज, अली रजा, मैननी लम्सडेन।

12वें खिलाड़ी : हेनिल पटेल

ये भी पढ़े : NZ vs AFG: KKR बल्लेबाज के तूफ़ान में उड़ी अफगानिस्तान, विस्फोटक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड को दिलाई 5 विकेट से जीत

Tagged:

team india cricket news Vaibhav Sooryavanshi U19 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com