टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने पर बांग्लादेश के लिए ICC ने सुनाया अनोखा फैसला, दंड के बजाय दे डाला ईनाम

Published - 10 Feb 2026, 10:48 AM | Updated - 10 Feb 2026, 10:52 AM

Bangladesh Cricket Board
Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) ने पाकिस्तान के सपोर्ट में सुरक्षा चिंताओं का सहारा लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के इनकार किया था. जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया था. तब से ही माना जा रहा था कि बीसीबी को अपने इस फैसले की वजह से ICC के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Board) के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उल्टा उनको इनाम जरूर दे दिया है.

Bangladesh Cricket Board पर ICC ने क्या सुनाया फैसला?

Bangladeshcb
दरअसल, आईसीसी ने सोमवार को भारत (Bangladesh Cricket Board) में टी20 विश्व कप 2026 में मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई दंड नहीं देने का फैसला किया है. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीबी से बात करने के बाद आपसी समझ से तय किया है कि वह कोई जुर्माना नहीं लगाएगा. बता दें कि पाकिस्तान के समर्थन में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ विश्व कप में खेलने से मना कर दिया था.

ICC ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि, आपसी बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) पर किसी भी तरह का आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा. आगे कहा, बीसीसी को विवाद निपटान समिती के पास जाने का हक है. आईसीसी के नियम अनुसार उनके पास यह अधिकार है कि वह अपने झगड़े निपटाने के लिए समिती से बात कर सकता है.

Bangladesh Cricket Board को ICC टूर्नामेंट की करनी होगी मेजबानी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आदेश दिया है कि उन्हें 2028 से 2031 के बीच में एक ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करनी होगी. इसपर आसीसी ने सक्षेप में बताया कि, बांग्लादेश से एक समझौता हुआ है कि आईसीसी पुरूष विश्व कप 2031 से पहले BCB एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. जो कि आईसीसी के नियम, प्रक्रिया और समयसीमा के मुताबिक तय होगा.

आईसीसी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, यह फैसला आने वाले समय में बांग्लादेश की काबिलियत को दिखाएगा. इसके अलावा देश में क्रिकेट के विकास के लिये अपने सदस्यों को मेजबानी के लिए समान मौके देने की आईसीसी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.

आईसीसी की मुख्य कार्यकारी संजोग गुप्ता ने इस मामले पर कहा, टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश का ना खेलना काफी निराशाजनक है. लेकिन आने वाले वक्त में बांग्लादेश के प्रति आईसीसी की प्रतिबद्धता में कोई बदलवाव नहीं आएगा. संजोग गुप्ता ने आगे कहा, बीसीबी समेत हम सभी क्रिकेट पर काम करने वालों के साथ बात कर रहे हैं. ताकि खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतरीन मौके मिलें.

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

पाकिस्तान ने 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय के साथ मैच का बहिष्कार का फैसला किया था. लेकिन 1 फरवरी को पाक सरकार ने ऐलान किया था कि वह विश्व कप में टीम इंडिया के साथ मुकाबला खेलेगी. हालांकि, उन्होंने आईसीसी के सामने तीन शर्ते रखी थी. ICC ने उन्हें मानने से भी इनकार कर दिया है. आखिर में पाकिस्तान को ही झुकना पड़ा. अब दोनों देशों की 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़त होगी.

कहां देखें भारत vs पाकिस्तान मुकाबला और टाइम?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. वहीं, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. टीम इंडिया vs पाकिस्तान के बीच 7 बजे मैच स्टार्ट होगा. जबकि टॉस 6.30 पर होगा.


Tagged:

PCB Pakistan Cricket Team icc Bangladesh Cricket Board bcb T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

भारत में सुरक्षा कारणों की वजह से बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में खेलने से किया मना
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com