Adam Zampa: पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय चैनल पर एक बार फिर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा (Adam Zampa) और मार्कस स्टोइनिस की दोस्ती को लेकर विवादित टिप्पणी की है।
दरअसल, हम जिस एक्सपर्ट की बात कर रहे हैं उनका नाम बासित अली है, जिन्होंने एडम जम्पा और मार्कस स्टोइनिस की मित्रता पर शर्मनाक बयान दिया है, जिसने सभी को चौंका कर दिया। इस बयान के बाद बासित अली को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
पाकिस्तानी एक्सपर्ट का विवादित बयान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और पाकिस्तान महिला टीम के हेड को रह चुके बासित अली ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान लाइव टेलीविजन पर ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा (Adam Zampa) को लेकर अजीबोगरीब टिप्पणियां की हैं।
वह पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल के इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि जम्पा श्वेत गेंद के प्रारूपों में काफी सफल रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट क्यों नहीं खेला। इसपर बासित अली ने कहा कि उनको मार्कस स्टोइनिस ने मना किया है। यही से सारा विवाद शुरू हुआ।
Adam Zampa को स्टोइनिस ने रोका- बासित अली
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राष्ट्रीय चैनल पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को टेस्ट क्रिकेट नहीं खिलाने पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हैं। अकमल कहते हैं कि
"अगर एडम ज़म्पा की बात करें तो मैं हैरान था के वो टेस्ट मैच नहीं खेला? इतनी जबरदस्त गेंदबाजी, लाइन और लेंथ, गुगली, फ्लिपर सारा। मैं हैरान हूं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उसको टेस्ट क्रिकेट की तरफ नहीं देखा।"
इसपर बासित अली ने तुरंत जवाब दिया कि स्टोइनिस ने उसे रोका। यानी बासित अली ये कहना चाहते थे कि जम्पा (Adam Zampa) इसलिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि उनको ऐसा करने के लिए मार्कस स्टोइनिस ने मना किया था।
कौन हैं SRH के नए मिस्ट्री स्पिनर शिवांग कुमार? जो इस सीजन बनेंगे काव्या मारन के तुरुप के इक्के
ब्रोमांस के रूप में जाने जाते हैं दोनों
मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा (Adam Zampa) ब्रोमांस के रूप में जाने जाते हैं। दरअसल, ब्रोमांस का मतलब दो पुरुषों में घनिष्ठ मित्रता को दर्शाता है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसक और मीडिया अक्सर इन बंधन को ब्रोमांस केलरूप में वर्णित करते हैं। जम्पा और स्टोइनिस अक्सर सार्वजनिक रूप से काफी हंसी-मजाक करते हुए नजर आते हैं और दोनों को ही कॉफी काफी पसंद है।
एक समय टीम में सख्त बायो-बबल के दौरान, स्टोइनिस ने मजाक में ऑनलाइन जम्पा को अपना पति कह दिया था। हालांकि, उन्होंने यह सिर्फ मजाक में कहा था। दोनों मैच के दौरान काफी मजेदार बातचीत करते देखे जाते हैं, जो पल कैमरों में कद हो जाते हैं। बता दें कि, दोनों काफी घनिष्ठ मित्र माना जाता है और यही कारण है कि अक्सर ये दोनों साथ में नजर आते हैं।
IPL के बीच बड़ा कांड, PBKS खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तारी, इस वजह से पुलिस ने डाला जेल
‘बेशर्मी की हद’! पाकिस्तानी एक्सपर्ट का विवादित बयान, Adam Zampa-Marcus Stoinis के ब्रोमांस पर की टिप्पणी
Published - 03 Apr 2026, 04:17 PM | Updated - 03 Apr 2026, 04:25 PM
Table of Contents

Tagged:
Marcus Stoinis kamran akmal Adam Zampa Basit Ali PSL 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर