ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Published - 25 Feb 2026, 08:11 AM | Updated - 25 Feb 2026, 08:12 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

भारतीय महिला टीम को ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां उसका सामना उनके सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस बार अपना पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान से होगी पहली भिड़ंत

T20 World Cup

फिलहाल मैंस टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में चल रहा है जबकि आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 की शेड्यूल का घोषणा कर दिया है। इस बार टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर करेगी। भारत के ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें शामिल हैं।

भारत का दूसरा मैच 17 जून को नीदरलैंड्स से, तीसरा मैच 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से और चौथा मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश से होगा। ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मैच 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।

DY पाटिल स्टेडियम में अर्जुन तेंदुलकर ने ढाया कहर, जायसवाल का 10 मीटर दूर छटकाया स्टंप, VIDEO वायरल

इंग्लैंड के 7 अलग-अलग मैदानों पर होगा मैच

महिला टी20 विश्व कप का यह 10वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है। इसके मुकाबले इंग्लैंड के 7 प्रतिष्ठित वेन्यू, एजबेस्टन, लॉर्ड्स, द ओवल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और हैम्पशायर बाउल में आयोजित किए जाएंगे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। आईसीसी ने इस बार टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 कर दी है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

महिला टी20 विश्व कप 2026 भी धीरे-धीरे मैंस क्रिकेट जैसा भव्य होता जा रहा है। पिछले साल क्रिकेट जगत को एक नया चैंपियन भारतीय टीम के रूप में मिला था। जिसके बाद से महिला क्रिकेट का रोमांच दर्शकों के बीच और भी ज्यादा बढ़ गया।

T20 World Cup 2026 में नॉकआउट से फाईनल तक का रोडमेप

ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून को और दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

इस टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का ग्रैंड फिनाले 5 जुलाई को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि 2020 की उप-विजेता रही टीम इंडिया इस बार फाइनल जीतकर इतिहास रचेगी और करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा करेगी।

टीम इंडिया के ग्रुप स्टेज मैचों का शेड्यूल: 14 जून को बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन में खेला जाना है, 17 जून को बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले में, 21 जून को बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड में, 25 जून को बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड में और 28 जून को बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाना है।

फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त, ICC ने जारी किया T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया शेड्यूल

Tagged:

team india T20 World Cup 2026 ICC Womens t20 world cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ट्रेविस हेड ने

विराट कोहली ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com