PSL के पहले ही दिन हुआ बड़ा तमाशा, सफेद गेंद बनी गुलाबी, अब सोशल मीडिया में उड़ रहा मजाक
Published - 27 Mar 2026, 10:53 AM | Updated - 27 Mar 2026, 11:03 AM
Table of Contents
PSL: पाकिस्तान में 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का उद्घाटन मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया। इस मैच को लाहौर कलंदर्स ने 69 रन से जीता, लेकिन मैच के पहले ही दिन पीएसएल (PSL) का दुनियाभर में तमाशा बन गया।
दरअसल, जिस गेंद से यह मुकाबला खेला जा रहा था, वह समय के साथ अपने रंग बदलती रही और दूसरे ओवर तक गेंद ने अपना रंग सफेद से गुलाबी कर लिया। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी आवाम खुद अपने ही क्रिकेट बोर्ड का मजाक उड़ा रहा है।
सफेद गेंद बनी गुलाबी

आपने कभी सुना है कि श्वेत गेंद ने अपना रंग बदल लिया। शायद आपने कभी ऐसा न ही सुना हो और न ही कभी आपने देखा हो, लेकिन ऐसा संभव हुआ है, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में। 26 मार्च को ओपनिंग गेम लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जा रहा था।
उस समय लाहौर की टीम बल्लेबाजी कर रही थी कि तभी दूसरे ही ओवर में गेंद का रंग सफेद से बदलकर लाल हो गया। हालांकि, शुरुआत में तो किसी को समझ नहीं आया है कि आखिर ये हो क्या रहा है, लेकिन तुरंत इसकी जानकारी ऑनफील्ड अंपायरों को दी गई। शुरुआत में तो वह भी हैरान थे, लेकिन बाद में उन्होंने तुरंत गेंद को बदला।
क्यों बदल गया गेंद का कलर?
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किन कारणों के चलते गेंद का कलर सफेद से बदलकर गुलाबी हो गया। लेकिन माना जा रहा है कि यह हैदराबाद किंग्समैन की जर्सी से हुआ होगा, क्योंकि मैच के दौरान खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए अपनी जर्सी से रगड़ रहे थे। इसी समय जर्सी ने अपना कल छोड़ दिया और वह गेंद को लग गया।
Peak Pakistan Super League standards 😭
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 26, 2026
During the very first match of PSL 11, the ball literally turned pink every time Hyderabad Kingsmen players rubbed it on their kit.
Did they get knockoff kits instead of authentic ones?
International league or gully-level experiment? 🤡 pic.twitter.com/Beq5zhmSkb
वहीं, इस वाक्या के बाद हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने कहा कि दूसरे ओवरों के बाद उन्होंने अंपायरों के पास जाकर कहा कि ये क्या हो रहा है? गेंद लाल हो गई है। यह शायद कपड़ों या फिर किसी चीज के कारण हुई होगी। मैंने इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा।
पाकिस्तानी आवाम ने सुनाई खरी-खोटी
दुनियाभर में अपनी बेइज्जती करवाने वाले पाकिस्तान को इस घटना के बाद अपनी ही आवाज के गुस्से का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पीसीबी ने हैदराबाद किंग्समैन को इतनी घटिया क्वालिटी की जर्सी दी कि मैच के दौरान उसने अपना रंग ही छोड़ दिया। जबकि कुछ लोग गेंद की क्वालिटी पर ही सवाल उठाने लगे हैं।
🚨 MASSIVE STATEMENT BY SHAHID AFRIDI ON PSL 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 27, 2026
"It was disappointing start to the PSL. It feels like we are watching a local-level match. There was no excitement and even the ball turn pink. This is th level of cricket we are playing." 😭pic.twitter.com/heUpaphBqm
यकीनन इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PSL) की छवि पर बुरा असर पड़ा है, क्योंकि पहले ही ये लीग किश्तों पर चल रही है और ऊपर से इसमें इस तरह की घटना होगा, कई तरह के सवाल उठाती है। वहीं, इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि बॉल सफेद से पिंक हो जाती है। पता नहीं हम किस लेवल की क्रिकेट खेल रहे हैं।
PSL के मैदान पूरे खाली
चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) के सभी मैच बिना दर्शकों के खेली जाएगी, जो कि काफी हैरानी वाली बात है। इस फैसले के पीछे का कारण पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने ईंधन की कम खपत करने के लिए बताया।
हालांकि, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि इस लीग को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे की कोई हम लोकल-लेवल मैच देख रहे हैं। वहीं, शोएब मलिक मैच में कमेंट्री के दौरान बोलते पाए गए, कि गेंद दर्शकों के पास जा रही है, लेकिन बाद में उनको पता चला कि मैच में दर्शक तो आए ही नहीं है। बता दें कि, पूरे सीजन पीएसएल (PSL) का आयोजन बिना दर्शकों के रहने वाला है।
गिल(कप्तान), ऋतुराज, केएल, अर्शदीप... वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI के लिए भारत की टीम आई सामने
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर