टीम इंडिया के इस क्रिकेटर के पिता कभी करते थे कोयले की खदान में मजदूरी, आज बेटा करोड़ों का मालिक
Published - 27 Dec 2025, 11:12 AM | Updated - 27 Dec 2025, 01:04 PM
Table of Contents
Team India: कहते हैं कि लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। ये लाइन भारत के एक खिलाड़ी पर बिल्कुल फिट बैठती है। कभी इस खिलाड़ी के पिता कोयले की खदान में मजदूरी किया करते थे और परिवार के पास एक वक्त का खाना खाने के पैसे तक नहीं होते थे।
लेकिन आज उसी कोयले की खदान में काम करने वाले का बेटा करोड़ों का मालिक है। हालांकि, आज ये खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) के दल का हिस्सा नहीं है, लेकिन उन्होंने वापसी की राह नहीं छोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
पिता करते थे कोयले की खदान में काम
भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी उमेश यादव के पिता तिलक यादव एक समय कोयले की खदान में काम किया करते थे और यही में काम करते-करते उन्होंने उमेश के क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया। उमेश को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता तिलक ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
भले ही नौकरी छोटी थी, लेकिन वह अपने बेटे का सपना पूरा करना चाहते थे और यही कारण है कि वह यूपी के देवरिया को छोड़कर नागपुर आ गए। हालांकि, तिलक यादव चाहते थे कि उमेश एक सरकारी नौकरी करे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
खास बात है कि उमेश ने भी अपने पिता का सपना पूरा करने की कोशिश की, लेकिन कहते हैं ना कि मिलता वही है जो किस्मत में लिखा होता है और उमेश की किस्मत में सरकारी नौकरी नहीं बल्कि एक क्रिकेटर बनना लिखा हुआ था।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमेश
उमेश यादव भले ही एक गरीब परिवार में पैदा हुए हों, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के कारण आज वह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमेश के पास 58 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है।
उमेश क्रिकेट के अलावा विज्ञापन के जरिए भी करोड़ों रुपये कमाते हैं। इसके आलावा उमेश के कई बिजनेस भी हैं जहां से अच्छी-खासी कमाई हो सकती है। हालांकि, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है कि उमेश ने किन-किन बिजनेस के अंदर अपना पैसा निवेश कर रखा है। लेकिन माना जाता है कि विज्ञापन, बिजनेस से वह साल में अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।
लंबे वक्त से नहीं मिला Team India में मौका
उमेश यादव ने साल 2008 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने शुरू किया था और साल 2010 में उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में डेब्यू करने का मौका। जबकि 2011 में टेस्ट और 2012 में टी20 इंटरनेशन पदार्पण करने का मौका मिला। उमेश ने भारत (Team India) के लिए 57 टेस्ट में 170 विकेट लिए थे। जबकि 75 वनडे मैचों में वह 106 और 9 टी20आई में 12 विकेट झटक चुके हैं।
38 साल के उमेश को काफी लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) में मौका नहीं मिला है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल खेला था। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। बता दें कि, उमेश को अब आईपीएल में भी मौके नहीं मिल रहे हैँ। 2024 में वह आखिरी बार गुजरात के लिए खेलते दिखे थे, लेकिन 2025 और 2026 के ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर