बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, स्टोक्स(कप्तान), रूट, ब्रूक, आर्चर, डकेट.....

Published - 23 Dec 2025, 01:34 PM | Updated - 23 Dec 2025, 01:35 PM

Boxing Day Test

Boxing Day Test : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज़ में तीन मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जिनके बाद ऑस्ट्रेलिया 3–0 की अजेय बढ़त बनाकर एशेज पर कब्ज़ा कर चुका है।

अब बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और सीरीज़ में अपनी साख बचाने के लिए इंग्लैंड के लिए यह टेस्ट जीतना बेहद जरूरी होगा। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियों को मिली जगह ?

Boxing Day Test मैच में बेन स्टोक्स करेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test) में इंग्लैंड की कप्तानी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ही करते नज़र आएंगे। पहले तीन टेस्ट मैचों में स्टोक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। इसके बावजूद वह आगे भी इंग्लैंड टीम की अगुवाई करते नज़र आएंगे।

अब सीरीज़ का अगला और अहम मुकाबला बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा, जो दरअसल एशेज सीरीज़ का चौथा टेस्ट मैच है। यह मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सीरीज़ में पिछड़ चुकी इंग्लैंड टीम के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा बचाने की बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी मजबूत

बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) में इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी यूनिट में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण देखने को मिला है। टीम में बेन डकेट, जैक क्रॉली, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, जेकब बेथल, विल जैक्स, ओली पोप और विकेटकीपर जेमी स्मिथ को शामिल किया गया है।

इनमें से अधिकांश खिलाड़ी शुरुआती टेस्ट मैचों का भी हिस्सा रहे थे, हालांकि कई बल्लेबाज़ अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की पूरी तैयारी

इंग्लैंड ने गेंदबाज़ी में जोफ्रा आर्चर, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, मैथ्यू पॉट्स, शोएब बशीर और मैथ्यू फिशर को जगह मिली है। इस गेंदबाज़ी लाइन-अप में युवा जोश और अनुभव दोनों मौजूद हैं।

मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) में इंग्लैंड की नजरें गेंदबाज़ों के बेहतर प्रदर्शन पर होंगी, ताकि वे दबाव बनाकर ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दे सकें और टीम के लिए सकारात्मक नतीजा हासिल कर सकें।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम का स्क्वाड :

बेन स्टोक्स (कप्तान) हैरी ब्रुक, जो रुट, बेन डकेट,जैक क्रॉली, ओली पोप, जेकब बेथल, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ब्राइडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, शोयब बशीर, मैथ्यू फिशर

ये भी पढ़े : ODI एशिया कप 2027 के लिए टीम इंडिया हुई फाइनल, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल, पंत.....


Tagged:

ben stokes cricket news AUS vs ENG Boxing Day Test
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

26 दिसंबर

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com