टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान, इन डेट्स को अफ्रीका-वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे से भिड़ेगा भारत

Published - 17 Feb 2026, 12:46 PM | Updated - 17 Feb 2026, 01:09 PM

Team India

Team India: भारत ने रविवार को आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. अब टीम इंडिया का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ है. दोनों टीमों के बीच 18 फरवरी को अहमदाबाद में मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि, पाक के बाद सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी आत्मविश्वास से भरी हुई है. वह इस जीत को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, सुपर -8 में भारतीय टीम (Team India) को किन-किन टीमों से सामना करना है और कहां-कब होंगे यह मुकाबले इसका शेड्यूल घोषित हो चुका है.

सुपर-8 में Team India का किस-किस टीमों से होगा मुकाबला ?

Team India

भारतीय टीम (Team India) ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सपुर-8 में जगह बना ली है. इसमे टीम इंडिया को टोटल तीन मुकाबले खेले हैं. जिसके बाद भारत की सेमीफाइनल की राह तय होगी. सुपर 8 में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत को के लिए सीधा सेमीफाइनल तक पहुंचने की ट्रेन साबित हो सकता है. क्योंकि यहां से टीम इंडिया की राह आसान हो जाएगी.

इसके बाद भारत का सुपर-8 में दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे जैसी टीम से हो सकता है. जो कि टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रही है. फिर भारत की 1 मार्च को वेस्ट इंडीज से भिड़त होगी.

सुपर-8 के बाद टॉप 4 टीमें नॉकआउट में पहुंचेगी. जिसके बाद सेमीफाइनल 4 और मार्च को खेले जाएंगे. इन चार 4 टीमों में जो दो टीमें जीतकर फाइनल में पहुंचेगी उनके बीच 5 मार्च को फाइनल खेला जाएगा.

भारत का सुपर 8 शेड्यूल

22 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका/यूएई, अहमदाबाद

26 फरवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया/जिम्बाब्वे चेन्नई

1 मार्च – भारत बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता

क्या होगी टीम इंडिया के लिए चुनौती?

सुपर-8 में भारत के लिए हर मैत नॉकआउट जैसा होगा. अगर टीम इंडिया को जीतना है तो गलती की गुंजाइश भी नहीं रखनी होगी. दक्षिण अफ्रीका जैसी अनुशासित टीम और वेस्टइंडीज की विस्फोटक बल्लेबाजी के आगे भारतीय टीम को तैयार रहना होगा. इन ताकवतर टीमों में मैच का रूख बदलने की क्षमता है.

क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिक, सुपर- 8 से ही वर्ल्ड कप जीतने की असली दौड़ शुरू होती है. ऐसे में टीम इंडिया के पास फिर से टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है. विश्व कप 2026 में लगातार 3 जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम भी गर्मजोशी से भरी हुई है.

अभिषेक, ईशान, तिलक, सूर्या… नीदरलैंड को हल्के में नहीं ले रहा भारत, मैच खेलेगी ये मजबूत प्लेइंग इलेवन

Tagged:

team india T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगा भारत

4 टीमें
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com