क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर, 27 साल के इस दिग्गज होनहार खिलाड़ी का हुआ आकस्मिक निधन

Published - 31 Dec 2025, 03:29 PM | Updated - 31 Dec 2025, 03:39 PM

Cricket 1

Cricket: जहां एक और विश्व में नए साल की तैयारियां जोरो शोरो पर चल रही हैं तो दूसरी तरफ होनहार खिलाड़ी ने केवल 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खिलाड़ी के निधन ने भारत से लेकर श्रीलंका तक शोक की लहर दौड़ा दी है। हर कोई खिलाड़ी के आकस्मिक निधन से दुखी है, क्योंकि जहां इस खिलाड़ी को देश का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन नियती ने खिलाड़ी को धोखा दे दिया।

हादसे का शिकार हुआ था खिलाड़ी

श्रीलंका के लिए अंडर-19 क्रिकेट (Cricket) खेल चुके अक्षु फर्नांडो ने 30 दिसंबर को अस्पताल में अंतिम सांस ली। खिलाड़ी काफी लंबे समय से कोमा में था और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। लेकिन सात साल बाद खिलाड़ी जिंदगी की जंग को हार गया। क्रिकेट (Cricket) के मैदान पर विपक्षी टीमों को मात देने वाला ये होनहार खिलाड़ी मौत को मात नहीं दे सका और 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया।

अक्षु फर्नांडो 28 दिसंबर 2018 को साउथ कोलंबो के माउंट लाविनिया में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हुए थे। अक्षु समुंद्र तट पर अभ्यास सत्र करने के बाद बिना सुरक्षा वाले रेवले ट्रैक को पार कर रहे थे कि तभी से तेजी आती ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन सात साल तक कोमा में रहने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

उभरता हुआ करियर हुआ खत्म

अक्षु फर्नांडो न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज थे, बल्कि वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी में भी खुद को निखार कर रहे थे, लेकिन उन्हें कहां मालूम था कि श्रीलंका के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का उनका सपना चकनाचूर हो जाएगा।

अक्षु फर्नांडो ने हादसे का शिकार होने से पहले रगामा क्रिकेट (Cricket) क्लब की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाकेदार शतक ठोका था। सीनियर स्तर पर अक्षु के नाम सात बार पचास से अधिक की पारियां दर्ज हैं, जिसके उनकी शानदार प्रतिभा का पता चलता है।

Cricket क्लब ने जताया दुख

श्रीलंका के अंडर-19 खिलाड़ी अक्षु फर्नांडो ने 9 साल तक घरेलू क्रिकेट (Cricket) में खुद को मजबूत बनाया था। उन्होंने इस दौरान कोल्ट्स क्रिकेट क्लब, पनदुरा स्पोट्स् क्लब, चिलॉ मेरियंस स्पोर्ट्स क्लब समेत कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया था और अपने बल्ले की आग से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमेंट्री और रगामा क्रिकेट क्लब के सीनियर प्रशासक रोशन अभयसिंघे ने अक्षु के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अभयसिंघे ने अक्षु को याद करते हुए कहा कि वह एक बेहद शानदार युवा खिलाड़ी थे, जिनका उभरता हुआ करियर एक दर्दनाक हादसे के कारण समय से पहले ही समाप्त हो गया।

उन्हें जानने वाले हम सभी के लिए ये दिन बेहद दुखदायी है। अक्षु फर्नांडो का निधन श्रीलंकाई क्रिकेट (Cricket) के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसने एक उभरते हुए सितारे को समय से पहले खो दिया।

नया साल शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के लिए आई बुरी खबर, अस्पताल में 2 वर्ल्ड कप जीतने वाला दिग्गज क्रिकेटर, लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग

Tagged:

cricket Akshu Fernando Mount Lavinia train Sri Lanka Under 19
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

28 दिसंबर 2018 को।

30 दिसंबर 2025 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com