टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने की उल्टी गिनती हुई शुरू, लेकिन अभी भी चोटिल हैं चुने गए ये 2 भारतीय खिलाड़ी

Published - 30 Jan 2026, 06:28 PM | Updated - 30 Jan 2026, 06:29 PM

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है।

वर्ल्ड कप के लिए चुने गए दो अहम भारतीय खिलाड़ी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और उनकी चोट ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे अहम मौके पर इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठना, भारत की तैयारियों पर सीधा असर डाल सकता है।

T20 World Cup 2026 से पहले दो भारतीय खिलाड़ी हुए चोटिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच भारत के दो अहम खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा चोटिल हो गए हैं, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है।

वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ के दौरान चोट लगी, जिसके बाद वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। वहीं तिलक वर्मा भी अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। टूर्नामेंट से ठीक पहले इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठना, भारत की योजनाओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वर्ल्ड कप से पहले वाशिंगटन सुंदर के खेलने पर सस्पेंस

वॉशिंगटन सुंदर की चोट को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, जिस वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अगर वॉशिंगटन सुंदर समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जा सकता है। हालिया प्रदर्शन के आधार पर रवि बिश्नोई को संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

टूर्नामेंट से पहले फिट हुए तिलक वर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तिलक वर्मा अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें पूरी सीरीज़ से बाहर रहना पड़ा।

चोट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद तिलक वर्मा ने अब वर्ल्ड कप से पहले दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया है। उनकी वापसी से टीम मैनेजमेंट को बड़ी राहत मिली है और उम्मीद की जा रही है कि वह टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

7 फरवरी से भारत करेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत

टीम इंडिया 7 फरवरी से अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के अभियान की शुरुआत करेगी। भारत अपना पहला ग्रुप मुकाबला अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में मैदान में उतरेगी।

ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। टीम इंडिया के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान की जीत से गदगद हुए शाहबाज शरीफ को आकाश चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पोस्ट कर निकाली हेकड़ी

Tagged:

team india Tilak Varma Washington Sundar T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com