अजीत अगरकर के चयनकर्ता पद की उल्टी गिनती शुरू, अब ये दिग्गज होगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर

Published - 05 Jan 2026, 11:19 AM

Ajit Agrakar

Ajit Agarkar: भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। अगरकर के कार्यकाल संभालने के बाद भारतीय टीम ने कई उपलब्धिों को हासिल किया था। लेकिन कई मौके ऐसे भी थे, जब मुख्य चयनकर्ता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

हालांकि, यह भी कहा जाता है कि अगरकर केवल उन्हीं खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका देते हैं जो कि उनके करीब होते हैं। लेकिन अब अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के चयनकर्ता पद की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब अगरकर को हटाकर ये भारतीय टीम का दिग्गज नया चीफ सेलेक्टर बन सकता है।

कब खत्म हो रहा है Ajit Agarkar का कार्यकाल?

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने जुलाई 2023 में बीसीसीआई मुख्य चयन समिति के अध्यक्ष का पद संभाला था। इसके बाद उनका कार्यकाल जून 2025 में समाप्त होने वाला था, लेकिन आगामी बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए इसे जून 2026 तक बढ़ा दिया गया था।

कहा गया कि बीसीसीआई अगरकर के कार्य से काफी खुश है और यही कारण है कि उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, जून 2026 अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के कार्यकाल को समाप्त हो सकता है, क्योंकि इसके बाद बीसीसीआई नए मुख्य चयनकर्ता की ओर आगे बढ़ सकती है।

ये खिलाड़ी बन सकता है मुख्य चयनकर्ता

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के हटने के बाद मुख्य चयनकर्ता की दौड़ में सबसे आगे भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का नाम है। कहा जा रहा है कि आरपी सिंह को मुख्य चयनकर्ता का पदभार सौंपा जा सकता है।

फिलहाल वह मुख्य चयन समिति में चयनकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 28 सितंबर 2025 को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की वरिष्ठ चयन समिति में चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति मुंबई में आयोजित बीसीसीआई की आम वार्षित बैठक के दौरान की गई थी। उन्होंने चयन समिति में सुब्रतो बनर्जी की जगह ली है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम की हुई घोषणा, हिन्दू क्रिकेटर कप्तान, तो इन 15 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका

क्यों खास हैं आरपी सिंह?

आरपी सिंह ने भारत को अपनी शानदार गेंदबाजी से कई अहम मैचों में जीत दिलाई है, जिसमें टी20 विश्व कप 2007 का फाइनल भी शामिल है। आरपी सिंह ने भारत के लिए अंतिम मैच साल 2011 में खेला था, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था।

हालांकि, 40 साल के आरपी सिंह युवा खिलाड़ियों पर पैनी नजर रखते हैं और उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका देते हैं। आरपी सिंह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के दौरान मैदान पर मुकाबले देखते नजर आए थे, जिसके बाद ईशान किशन को लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला था। कहा जाता है कि ईशान की वापसी करवाने में आरपी सिंह का अहम रोल रहा है।

क्यों नही न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में चुने गए हार्दिक पांड्या? BCCI ने अब जाकर राज से उठाया पर्दा

Tagged:

Ajit Agarkar cricket news RP Singh chief selector
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जुलाई 2023 को।

28 सितंबर 2025 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com