CSK में नहीं चल रहा था सबकुछ ठीक! विवाद इतना बढ़ा की लेना पड़ा 10 करोड़ के खिलाड़ी को संन्यास
Published - 07 Apr 2026, 09:51 AM | Updated - 07 Apr 2026, 10:03 AM
Table of Contents
CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सभी मैचों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली है. वहीं, कई टीमें भी शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रही है. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स है. जिसके लिए यह सीजन किसी बुरे सपने सा साबित होता जा रहा है.
टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, और सभी में हार का सामना करना पड़ा है. इसी बीच 10 करोड़ी खिलाड़ी ने CSK के माहौल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उसका कहना है कि इसी वजह से उनसे IPL से भी संन्यास लिया था.
CSK के खराब महौल की वजह से 10 करोड़ी खिलाड़ी का संन्यास
"With such a young side, there's only one way to go... upwards." 📈@ashwinravi99 reflects on the challenges for @ChennaiIPL but still finds a silver lining.
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 6, 2026
Up next in #TATAIPL 2026 👉 #KKRvPBKS | MON, APR 6, 6:30 PM pic.twitter.com/kt4WWW60c4
हम जिस खिलाड़ी की बात कप रहे हैं, वह आर अश्विन हैं. उन्होंने हाल ही में इशारों की इशारों में साफ कर दिया है कि उनके संन्यास लेने की खास वजह CSK का खराब माहौल था. अभी वह कुछ वक्त और IPL में खेल सकते थे. लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान रहे और कुछ दर्दनाक पलों से निकले थे. बता दें कि साल 2024 में अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. इसके बाद उन्होंने 27 अगस्त 2025 को आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था.
हाल ही में अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘मैंने CSK के साथ एक निराशाजनक सीजन बिताया. मुझे लग रहा था कि मैं और खेल सकता हूं लेकिन मैंने इसलिए संन्यास लिया, क्योंकि मेरे पास भावनात्मक तौर पर कई दूसरी चीजों को साथ लेकर खेलने का दम नहीं था.
अश्विन ने आगे कहा, "मैंने संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इससे उन्हें उनकी दुविधा कम हो गई. उन्हें मुझे टीम में बनाए रखने या बाहर करने का फैसला लेने का फैसला लेना नहीं पड़ा. इसके अलावा मेरे संन्यास लेने से उनके 10 करोड़ रुपये की बचत भी हुई."
Ashwin on his IPL retirement 🥹💔
— Tejash (@Tejashyyyyy) April 6, 2026
That was very mentally disturbing. It was a very painful experience for me, I don’t want to go there. I spoke about it a little, and then I thought, okay, I started here, so I might as well end up here in my hometown, no problem.
And if I… pic.twitter.com/8gF7dbAsi0
5 बार की चैंपियन CSK क्यों हो रही फेल? जानें 3 बड़े कारण
CSK में तनावपूर्ण माहौल

आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, इंडियन प्रीमियर लीग में CSK जैसा खेल रही है.
उस हिसाब से यकीनन टीम का माहौल अभी बेहद खराब होगा. ड्रेसिंग रूम में भी तनाव रहता होगा. आरसीबी से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा होगा.
अश्विन के इस बयान से साफ है कि सीएसके फिलहाल बुरे दौर से गुजर रही है. अगर यहीं हाल रहा तो धोनी की चैंपियन टीम सबसे पीछे रह जाएगी.
सीएसके में अनुभहीन खिलाड़ी: अश्विन
अश्विन ने आगे बताया कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से सीएसके की हार को बता पाना मुश्किल है कि टीम का अभी क्या हाल होगा. क्योंकि RCB बनाम CSK मैच मशहूर मुकाबलों में से एक है. अश्विन का मानना है कि सीएसके में ऐसे कई खिलाड़ियों है जिनमें अभी अनुभव की कमी है.
वह लीग में नए हैं ऐसे में उनसे ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती है. फिर भी चेन्नई उन खिलाड़ियों पर बेहतर परफॉर्मेंस का बोझ डाल देती है.
IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-10 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन-कौन शामिल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर