मुकुल चौधरी की टीम इंडिया में एंट्री पर कोच का बड़ा दावा, कहा: “वो भारत का प्रतिनिधित्व करेगा”
Published - 10 Apr 2026, 04:41 PM | Updated - 10 Apr 2026, 04:43 PM
Table of Contents
Mukul Choudhary: गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी कल्पना शायद ही कभी केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे ने की हो। एक समय लखनऊ ने अपने 7 विकेट सिर्फ 128 के स्कोर पर गंवा दिए थे और यहां से उनकी टीम निश्चित मानी जा रही थी।
लेकिन नंबर 7 पर बैटिंग के लिए उतरे मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने मैच की पटकथा ही बदल कर रख दी। निचले क्रम में आकर उन्होंने 27 गेंदों पर 54 रन की नाबाद मैच विनिग नॉक खेली, जिसके बाद कोच ने उनको लेकर एक बड़ा दावा कर डाला है। पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि एक दिन ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलता नजर आएगा।
वो भारत का प्रतिनिधित्व करेगा- रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी 21 वर्षींय मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) की विध्वंस बल्लेबाजी देख हैरान रह गए। जिस पड़ाव पर आकर टीमें हार मान लेती हैं वहां पर आकर मुकुल चौधरी अपनी टीम के हीरो बन गए। इसपर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा,
“मुकुल चौधरी में गजब की प्रतिभा है। इतने दबाव में भी इतने शानदार छक्के लगाना यह साबित करता है कि यह लड़का भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। भारत में प्रतिभा का भंडार देखना अद्भुत है।”
🚨 MASSIVE STATEMENT BY RICKY PONTING ON MUKUL CHOUDHARY 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 10, 2026
Ricky ponting said 🗣️
“ What a talent Mukul Choudhary has. Hitting such amazing sixes, even under such pressure, truly proves this boy is going to represent India in the future. It's amazing to see how talented India… pic.twitter.com/pNd0M3QLen
बता दें कि, जब मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) बैटिंग के लिए आए थे, उस समय लखनऊ खेमे ने भी जीत की उम्मीदों को छोड़ दिया था, लेकिन 21 वर्षींय मुकुल ने अपने बल्ले और शानदार शॉट्स के जरिए अपनी टीम को दो महत्वपूर्ण अंक दिला दिए।
Mukul Choudhary ने असंभव को कर दिया संभव
लखनऊ सुपर जायंट्स का जब 7वां विकेट गिरा था, उस समय उनका स्कोर 128 रन था और यहां से उनको जीत के लिए 4 ओवर में 54 रन बनाने थे। आवश्यक रन रेट 13.50 का था और जो भी इस मैच को देख रहा था वह केकेआर की जीत को पक्का मान बैठा था।
लेकिन मुकुल ने आवेश खान के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 54 रन की बहुमूल्य साझेदारी की, जिसमें आवेश का योगदान 3 गेंदों पर केवल एक रन का था तो मुकुल (Mukul Choudhary) 21 गेंदों पर 52 रन जड़ चुके थे। वहीं, मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर 54 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के मारे थे। जबकि उनका नेट रन रेट 200 का था।
पंजाब के खिलाफ SRH की प्लेइंग XI फाइनल, ट्रेविस और अभिषेक जैसे धाकड़ 9 खिलाड़ियों को मिली एंट्री
मालिक हुए मुकुल से खुश
मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने कोलकाता नाइट राइडर्स से जीत छीनकर लखनऊ की झोली में डाल दी थी, जिसके बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका भी उनके बेहद खुश नजर आए। यहां तक कि उन्होंने अपने इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज को 4.10 करोड़ की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस देने का फैसला किया है।
मुकुल को ये तोहफा मिलना बताता है कि उनकी यह पारी कितनी खास है। वहीं, मुकुल ने आईपीएल का अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने पिता को समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पहले ही ठान लिया था कि अगर उनको बेटा होता है तो वह उसको क्रिकेटर बनाएंगे। मुकुल ने ये भी कहा कि उनके पिता ने काफी संघर्ष करके उनको यहां तक पहुंचाया है। बता दें कि, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था।
LSG की जीत का जश्न हुआ फिका, IPL 2026 के बीच सीजन धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर