टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सभी टीमों के कप्ताान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, 42 साल के बूढ़े खिलाड़ी को भी मिली कमान
Published - 26 Jan 2026, 12:20 PM | Updated - 26 Jan 2026, 12:28 PM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है, जो कि भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके कप्तान और उप कप्तान के नाम सामने आ चुके हैं।
खास बात ये है कि टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में 42 साल के बूढ़े खिलाड़ी को भी कप्तान बनाया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट में किन-किन टीनों ने अपना कप्तान और उप कप्तान किसे बनाया है।
भारत ने सूर्या-अक्षर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का चयन किया है तो अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है। ये पहला मौका होगा, जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल को सौंपी कमान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श को कप्तान बनाया है। मिचेल की कप्तानी में कंगारुओं ने पिछला संस्करण भी खेला था, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था, जिसके चलते वह खिताब जीतने से चूक गई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया उप कप्तान की घोषणा नहीं की है।
इंग्लैंड ने ब्रूक को बनाया कप्तान
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए टीम की अस्थायी घोषणा कर दी है। उन्होंने भारत-श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया है। ये पहला मौका है, जब ब्रूक आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम का नेतृत्व करेंगे। इंग्लैंड ने उप कप्तान का ऐलान नहीं किया है।
इटली ने बूढ़े खिलाड़ी को कमान सौंपी
पहली बार टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने जा रही इटली क्रिकेट टीम ने 42 साल के बूढ़े खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया है। वेन मैडसेन आगामी टूर्नामेंट में इटली टीम का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि, मैडसेन के पास 253 प्रथम श्रेणी, 117 लिस्ट और 218 टी20 मैच खेलने का अनुभव है।
पहले वह साउथ अफ्रीका के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इटली की टीम को जॉइन कर लिया और अब विश्व कप में वह पहली बार इटली की कमान संभालने जा रहे हैं, जो कि उनके लिए भी ऐतिहासिक पल होने वाला है। इटली ने उप कप्तान का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे सैंटनर
ब्लैककैप्स का नेतृत्व आगामी टूर्नामेंट में मिचेल सैंटनर करने वाले हैं। सैंटनर की कप्तानी में कीवियों ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वह इसे जीत नहीं पाए थे। अब वही एक बार फिर सैंटनर के पास अपनी टीम को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जिताने का शानदार मौका होगा। वहीं, कीवियों ने विश्व कप 2026 के लिए उप कप्तान की घोषणा नहीं की है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय फैंस के लिए आई खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी वापसी के लिए हुआ फिट
यहां देखें T20 World Cup के लिए अन्य टीमों के कप्तान-उप कप्तान
पाकिस्तान- सलमान अली आगा
जिम्बाब्वे- सिकंदर रजा
श्रीलंका-दासुन शनाका
दक्षिण अफ्रीका- एडन मार्करम
ओमान- जतिंदर सिंह
नीदरलैंड्स- स्कॉट एडवर्ड्स
नेपाल- रोहित पौडेल
नामीबिया- गेरहार्ड इरास्मस
आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग
कनाडा- दिलप्रीत बाजवा
अफगानिस्तान- राशिद खान
नोट: अभी तक भारत को छोड़कर अन्य टीमों ने अपने उप कप्तान की घोषणा नहीं की है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर