न्यूजीलैंड ODI सीरीज के साथ तय हो गए वर्ल्ड कप 2027 के लिए कप्तान-उपकप्तान, वहां ये 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान

Published - 04 Jan 2026, 02:18 PM | Updated - 04 Jan 2026, 02:20 PM

World Cup 2027

World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार (3 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस में चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों को वापसी का मौका दिया है तो शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है।

वहीं, इस सीरीज के स्क्वाड के साथ ही आगामी आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भी टीम इंडिया के कप्तान और उप कप्तान का फाइनल हो गया है। अब इन दो खिलाड़ियों के पास ही वनडे टीम की कमान रहने वाली है।

ये खिलाड़ी बना फुल टाइम कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद कंफर्म हो गया है कि विश्व कप 2027 (World Cup 2027) में शुभमन गिल की भारतीय टीम के कप्तान होंगे।

चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था और साथ में यह भी कहा गया था कि यह फैसला भविष्य को देखते हुए लिया जा रहा है। जिससे साफ है कि विश्व कप 2027 (World Cup 2027) में शुभमन भारत की बागडोर संभालने वाले हैं, जबकि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं।

ये खिलाड़ी बना उप कप्तान

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जहां रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था तो रिक्त हुए उप कप्तान के पद पर श्रेयस अय्यर को काबिज किया गया था। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार कप्तानी का अनुभव रखने के बाद श्रेयस अय्यर को यह पदभार सौंपा गया था।

हालांकि, पहले माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन चयन समिति ने उन्हें उप कप्तान का पद सौंप दिया। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी श्रेयस अय्यर को ही उप कप्तान का पद सौंपा गया है और इसके बाद लगभग पक्का हो चुका है कि वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) तक श्रेयस अय्यर उप कप्तान के पद पर काबिज रह सकते हैं, जब तक की उनका कोई मजबूत विकल्प बीसीसीआई को नहीं मिल जाता।

टीम इंडिया की टीम का ऐलान होते ही पहले ODI की प्लेइंग इलेवन भी आई सामने, गिल, रोहित, कोहली, अय्यर, केएल....

कब और कहां खेला जाएगा World Cup 2027?

वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) के लिए सभी और खिलाड़ी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कई प्लेयर्स के लिए यह उनके इंटरनेशनल करियर का अंतिम पड़ाव भी साबित हो सकता है, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं।

यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 में खेला जाएगा, जिसकी तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। इस टूर्नामेंट में की मेजबानी साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे मिलकर करने वाले हैं, जिसमें 44 मुकाबले साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खेले जाएंगे, जबकि बाकी बचे 10 मैचों को नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। खास बात ये है कि विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें भाग लेंगी।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के साथ ही अफगानिस्तान वनडे सीरीज की टीम इंडिया भी आई सामने, गिल, रोहित, कोहली, जडेजा....

Tagged:

shubman gill shreyas iyer bcci world cup 2027
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अक्टूबर-नवंबर 2027 को।

44 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com