NZ vs PAK मैच रद्द होने से बड़ी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की मुश्किलें, सेमीफाइनल के समीकरणों पर पड़ा असर
Published - 21 Feb 2026, 09:40 PM | Updated - 21 Feb 2026, 09:54 PM
Table of Contents
शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) के बीच खेले जाने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार वर्षा के चलते ये मैच (NZ vs PAK) को रद्द करने का फैसला लिया गया, जिसकी वजह से पाकिस्तान और पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल के लिए जगह बनाने की राह काफी मुश्किल हो गई है। तो हमें बताएं कि इस मैच के रद्द होने का इस समीकरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
बारिश की भेंट चढ़ा NZ vs PAK मैच

21 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का आगाज होने वाला था, जिसके पहले मैच के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थी। लेकिन लगातार बारिश की वजह से दोनों टीमों के भिड़ंत शुरू ही नहीं हो सकी और बिना गेंद डाले ही मैच को रद्द कर दिया गया। वहीं, अब इसके चलते सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टक्करों पर काफी असर पड़ेगा। मुकाबला सस्पेंड हो जाने के बाद दोनों टीमों के बीच बराबर एक-एक अंक बांट दिए गए हैं।
3 बल्लेबाज 2 कीपर्स 5 ऑलराउंडर 5 बॉलर, बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का चयन
सेमीफाइनल के समीकरण पर पड़ सकता है असर
गौरतलब यह है कि NZ vs PAK मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ दो मैच बचे हैं। अब अगर दोनों टीमें अपने शेष मैच में से एक भी मुकाबला गंवा देती है तो उसके लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना कठिन हो जाएगा। जबकि इंग्लैंड और श्रीलंका के पास नॉकआउट राउंड का टिकट हासिल करने के लिए तीन मैच उपलब्ध हैं। लिहाजा, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप-2 से कौन-सी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहती है।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी थी बल्लेबाजी
NZ vs PAK मैच रद्द होने से पहले दोनों टीमों के बीच टॉस हो गया था, जिसे जीतकर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया था। इस दौरान कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे, जबकि पाक टीम एक परिवर्तन के साथ पर उतरा। हालांकि, टॉस के बाद बारिश नहीं रुकी और पूरे मैदान को कवर से ढंक दिया गया।
बाद में बारिश को तेज होता देखा मैच (NZ vs PAK) रद्द करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि कल सुपर-8 के दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर में श्रीलंका और इंग्लैंड टीम के बीच भिड़ंत होगी। वहीं, शाम में टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका से सामना होगा।
NZ vs PAK मुकाबले के लिए दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर