लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन पर बोर्ड हुआ मेहरबान, गुवाहाटी टेस्ट से पहले बनाया अचानक कप्तान
Published - 21 Nov 2025, 12:19 PM | Updated - 22 Nov 2025, 01:17 PM
Table of Contents
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच गुवाहाटी के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाना है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में पहला टेस्ट मैच हार चुकी है और अब टीम की निगाहें दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने पर है। लेकिन इसी बीच ईशान किशन पर बोर्ड मेहरबान हो गया है।
गुवाहाटी टेस्ट से पहले बोर्ड ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम का कप्तान बना दिया है। चलिए आपको विस्तार से पूरी टीम के बारे में जानकारी देते हैं।
गुवाहाटी टेस्ट से पहले Ishan Kishan पर बोर्ड हुआ मेहरबान
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में कई बदलाव होने की संभावना है। टीम का कप्तान भी बदल रहा है। इसी बीच भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) पर भी बोर्ड मेहरबान हो गया है और उन्हें टीम की कप्तानी दी गई है।
झारखंड की टीम के कप्तान बने ईशान किशन
बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को अब एक नई जिम्मेदारी झारखंड की टीम में दी गई है। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का कप्तान बना दिया गया है, इसके अलावा कुमार कुशाग्र को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे, और अब उन्हें टीम की कप्तानी भी दे दी गई है।
Ishan Kishan named as Jharkhand’s captain for Syed Mushtaq Ali Trophy. pic.twitter.com/gLzYWWtBYD
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 20, 2025
यह भी पढ़ें: गुवाहाटी टेस्ट के लिए ऐसी होगी अफ्रीका-भारत की प्लेइंग-XI, इन 4 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं ईशान किशन
भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की बात की जाए तो भारतीय टीम से वह लंबे समय से बाहर चल रहे हैं और इस वक्त वापसी की कोशिश कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने पहले मैच में शानदार शतक लगाया था लेकिन उसके बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकल सके। ऐसे में उनकी वापसी अभी तक भारतीय टीम में नहीं हो सकी है।
रणजी ट्रॉफी 2025 के इस सीजन में भी ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शानदार शतक जड़कर फार्म में वापसी का ऐलान किया है। अब उन्हें मुस्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी करने का मौका मिला है, अगर उनका प्रदर्शन इस मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार रहता है तो उनकी T20 वापसी भी हो सकती है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की बात की जाए तो 26 नवंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है और 8 दिसंबर तक या टूर्नामेंट खेला जाएगा।
झारखंड की टीम ने अपना 16 सदस्यीय स्क्वाड भी घोषित कर दिया है। ईशान किशन ने अब तक सभी प्रारूप में T20 मुकाबले खेलकर 206 मैचों में 5270 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.20 का रहा है। आईपीएल में भी वह कई टीमों के लिए खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट से कुछ घंटे पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, मुंबई लौटे शुभमन गिल, अब ये खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।