संन्यास से इस खिलाड़ी को वापस बुला रहा बोर्ड, कहा 'हम चाहते आप वापस आकर फिर से खेले..'

Published - 27 Mar 2026, 08:49 AM | Updated - 27 Mar 2026, 08:51 AM

Shakib Al Hasan

बांग्लादेश क्रिकेट में इन दिनों एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में बांग्लादेश के नए मुख्य चयनकर्ता बने हबीबुल बशर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। बशर का मानना है कि टीम को एक बार फिर अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की जरूरत है। बोर्ड अब शाकिब को लंबे समय के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लाने की योजना बना रहा है, ताकि टीम के गिरते प्रदर्शन को संभाला जा सके।

हबीबुल बशर चाहते हैं Shakib Al Hasan की लंबी वापसी

BANGLADESH TEAM

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए चयन समिति के प्रमुख हबीबुल बशर ने स्पष्ट किया है कि वह शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को केवल एक या दो मैचों के लिए नहीं, बल्कि एक लंबी अवधि के लिए टीम में वापस देखना चाहते हैं।

बशर ने कहा कि शाकिब जैसे कद के खिलाड़ी का टीम में होना न केवल खेल के स्तर को बढ़ाता है, बल्कि युवा खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा करता है। बोर्ड का मानना है कि शाकिब के पास अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और वह टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं।

टीम को खली अनुभवी ऑलराउंडर की कमी

पिछले कुछ समय से बांग्लादेशी टीम का प्रदर्शन ग्राफ काफी नीचे गिरा है, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में टीम को संघर्ष करते देखा गया है। शाकिब अल हसन के संन्यास के फैसले के बाद टीम में एक ऐसे ऑलराउंडर की जगह खाली हो गई है, जिसे भरना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रहा।

शाकिब अल हसन (Shakib Ul Hasan) न केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। हबीबुल बशर का मानना है कि अगर शाकिब अपनी उपलब्धता और फिटनेस पर ध्यान दें, तो वह आगामी आईसीसी टूर्नामेंटों में बांग्लादेश के लिए 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते हैं।

IPL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स

Shakib Al Hasan की वापसी पर क्या है बोर्ड की योजना?

चयनकर्ता हबीबुल बशर ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के साथ बैठकर उनके भविष्य और टीम की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बोर्ड चाहता है कि शाकिब अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करें ताकि उनके इर्द-गिर्द एक मजबूत टीम तैयार की जा सके। हालांकि, यह सब शाकिब की निजी इच्छा और उनकी शारीरिक फिटनेस पर निर्भर करेगा।

बांग्लादेशी फैंस भी अपने सबसे बड़े सुपरस्टार को एक बार फिर मैदान पर दहाड़ते हुए देखना चाहते हैं। यदि शाकिब वापस आते हैं, तो यह बांग्लादेशी क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।

PSL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स

Tagged:

SHAKIB AL HASAN bcb HABIBUL BASHAR
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

मुस्ताफिजूर रहमान

बंग्लादेश
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com