“पूरी जनरेशन का बेस्ट वही…” generation का नंबर-1 क्रिकेटर कौन? Yuvraj Singh ने लिया सिर्फ ये एक नाम

Published - 04 Apr 2026, 11:25 AM | Updated - 04 Apr 2026, 11:32 AM

Yuvraj Singh

भारतीय टीम पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सभी भारतीय के दिलो में आज भी बसे हैं। हाल ही में युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए बल्लेबाजों को लेकर खास खुलासा किया है जिसमें वे इस जेनरेशन का नंबर एक बल्लेबाज के बारे में बताया है।

इस बार अभिषेक शर्मा या शुभमन गिल नहीं बल्कि दूसरे बल्लेबाज को चुना है। आपको बता दें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के मार्गदर्शन में खेलते हैं।

​विराट कोहली ही क्यों हैं इस दौर के सर्वश्रेष्ठ?

VIRAT AND ROHIT

युवराज सिंह ने चर्चा के दौरान साफ किया कि मॉडर्न डे क्रिकेट में निरंतरता सबसे बड़ी चुनौती है। विराट कोहली ने पिछले एक दशक में जिस तरह से रन बनाए हैं, वह अविश्वसनीय है। उनके मुताबिक, कोहली की फिटनेस और रन बनाने की भूख ने उन्हें दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनाया है।

चाहे टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे हो या टी20, विराट ने हर जगह खुद को साबित किया है। युवी ने कहा कि जब टीम मुश्किल में होती है, तो कोहली जिम्मेदारी लेना जानते हैं और यही एक महान खिलाड़ी की पहचान होती है। विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 से ज्यादा शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर के बाद वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतकों का इतना बड़ा पहाड़ खड़ा किया है।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा कि विराट कोहली इस जेनरेशन या दौर के सबसे उम्दा क्रिकेटर है। उन्हें इस जेनेरेशन का नंबर एक खिलाड़ी करार दिया है।

जिन 4 खिलाड़ियों को सभी समझ रहे थे खोटा सिक्का, उन्ही ने मचाया धमाल, कर डाला 50 करोड़ जैसा प्रदर्शन

​Yuvraj Singh ने फिटनेस पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

​एक समय था जब भारतीय टीम में फिटनेस का स्तर अलग था, लेकिन विराट कोहली ने टीम इंडिया के कल्चर को पूरी तरह बदल दिया। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बताया कि विराट ने अपनी डाइट और ट्रेनिंग पर जो काम किया है, उसका असर उनके खेल पर साफ दिखता है।

युवी के अनुसार, एक एथलीट के तौर पर विराट ने जो बेंचमार्क सेट किया है, उसे आने वाली पीढ़ियां फॉलो करेंगी। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने यह भी साझा किया कि उन्होंने विराट को एक युवा खिलाड़ी से एक ग्लोबल आइकन बनते देखा है।

कोहली के वर्क एथिक्स की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता केवल टैलेंट से नहीं आती, बल्कि इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। विराट आज भी नेट प्रैक्टिस में उतनी ही गंभीरता दिखाते हैं, जितनी उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दिखाई थी। यही समर्पण उन्हें इस पीढ़ी का सबसे बड़ा क्रिकेटर बनाता है।

बांग्लादेश से बढ़ी दोस्ती! तो क्या अब होगी KKR में मुस्ताफिजुर रहमान की वापसी? IPL चेयरमैन ने दिया साफ जवाब

​टीम इंडिया के लिए कोहली का योगदान

​युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और विराट कोहली ने लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला है। दोनों ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। युवी का मानना है कि भारतीय टीम के पास विराट जैसा खिलाड़ी होना एक वरदान है। कोहली ने न केवल बतौर बल्लेबाज बल्कि एक कप्तान के रूप में भी भारतीय टीम को विदेशों में जीतना सिखाया, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।

​भविष्य की चुनौतियों पर बात करते हुए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने उम्मीद जताई कि विराट अभी कुछ और सालों तक भारत के लिए मैच जीतना जारी रखेंगे। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था, लेकिन वनडे में उनकी मौजूदगी टीम के लिए बहुत जरूरी है।

युवी ने अंत में दोहराया कि जब भी इस जनरेशन के महान खिलाड़ियों की बात होगी, विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर रहेगा। उनके जैसा जुनून और जज्बा क्रिकेट के मैदान पर कम ही देखने को मिलता है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

2011

आरसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com