भारतीय फैंस के चहेते ने किया रिटायरमेंट का अधिकारिक ऐलान, बोला 'मैं अब संन्यास ले रहा...'

Published - 21 Mar 2026, 09:39 AM | Updated - 21 Mar 2026, 09:42 AM

Laxman Sivaramakrishnan

Laxman Sivaramakrishnan: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होगी. लेकिन लीग की शुरूआत से पहले भारतीय फैंस के चहेते पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बीसीसीआई की कमेंट्री पेनल से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है.

हालांकि, इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड पर रंगभेद के संगीन आरोप लगाए हैं. Laxman Sivaramakrishnan का कहना है कि टॉस अनाउंस करने और प्रेजेंटेशन का उन्हें मौका नहीं दिया गया. इसका कारण उनका रंग है.

Laxman Sivaramakrishnan ने संन्यास के साथ BCCI पर लगाया आरोप

Laxman Sivaramakrishnan ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये की. उन्होंने पोस्ट करते हुए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पर आरोप लगाते हुए लिखा, मैं BCCI के लिए कमेंट्री से रिटायर हो रहा हूँ. दूसरे ट्वीट में लक्ष्मण ने लिखा,

"अगर 23 सालों से मुझे टॉस और प्रेजेंटेशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया है, और नए लोग आकर पिच रिपोर्ट, टॉस और प्रेजेंटेशन करते हैं—यहाँ तक कि जब शास्त्री कोचिंग दे रहे थे, तब भी—तो आपको क्या लगता है कि इसकी वजह क्या हो सकती है?"

लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन का कहना है कि इतने सालों में उन्हें टॉस और प्रेजेंटेशन के मौके नहीं दिए गए, जबकि आज कल के नए लड़के टॉस और पिच रिपोर्ट कर रहे हैं.

रंगभेद की वजह से नहीं मिला मौका: लक्ष्मण

Laxman Sivaramakrishnan

दरअसल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का यह मानना है कि उनके रंग की वजह से बीसीसीआई ने भेदभाव किया है. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर BCCI पर आरोप नहीं लगाया है. लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया था.

जिसमें उसने लिखा ऐसा आपके साथ शायद रंग की वजह से हुआ है. तो इसी के जबाव में कमेंमेटर ने सहमति जताई. उन्होंने माना कि रंग की वजह से बीसीसीआई ने उनके साथ पक्षपात किया है.

वहीं, पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी Laxman Sivaramakrishnan के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि इस बार IPL 2026 में लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन कमेंट्री करते हुए दिखाई नहीं देंगे.

रन मशीन और विकेट किंग तय! Aakash Chopra ने चुने IPL 2026 के ऑरेंज और पर्पल कैप विनर

भारत के लिए खेले 9 टेस्ट मैच

लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने भारत के लिए 9 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट लिए. जबकि 16 वनडे मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं. दिग्गज लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने लेग स्पिन गेंदबाजी में खास पहचान बनाई थी. उन्होंने 1983-1987 तक टीम इंडिया के लिए अपनी सेवा दी थी. हालांकि, संन्यास लेने के बाद भी वह खेल से दूर नहीं हुए. बल्कि कमेंटेटर के रूप में क्रिकेट से जुड़े रहे.

पाकिस्तान टीम में बवाल! बाबर आजम और फखर जमां की हरकत से मचा हंगामा, बड़े कांड का खुलासा

Tagged:

Laxman Sivaramakrishnan
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च से

RCB VS SRH के बीच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com