सिर्फ एक जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI ने पलट दिया पूरा सैलरी सिस्टम, अब हर खिलाड़ी को मिलेगी इतनी तनख्वाह

Published - 19 Mar 2026, 08:57 AM | Updated - 19 Mar 2026, 08:59 AM

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीज़न के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करते हुए एक बड़ा बदलाव किया है, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा तेज कर दी है। इस बार बोर्ड ने A+ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जो पहले सबसे ऊंचा दर्जा माना जाता था।

इस फैसले के बाद सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव देखने को मिला है और कई बड़े खिलाड़ियों की स्थिति प्रभावित हुई है। हालांकि इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर हो रही है, जिनके लिए अब BCCI नया रास्ता तलाशता नजर आ रहा है।

A+ ग्रेड खत्म, नया सिस्टम लागू

BCCI ने इस बार कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को सरल बनाने के लिए A+ ग्रेड को हटा दिया है। अब खिलाड़ियों को सिर्फ तीन कैटेगरी में बांटा गया है ग्रेड A, B और C। नए सिस्टम में ग्रेड A को ही सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है, जिसमें केवल तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

यह बदलाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले चार खिलाड़ी A+ ग्रेड में शामिल थे और उन्हें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती थी। बोर्ड का मानना है कि यह नया ढांचा ज्यादा संतुलित और प्रदर्शन आधारित होगा।

इन खिलाड़ियों को मिला टॉप ग्रेड

नए कॉन्ट्रैक्ट में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड A में रखा गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए लगातार प्रदर्शन और योगदान के आधार पर यह स्थान मिला है।

हालांकि, इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का नाम नहीं होना कई फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा, लेकिन उनके कुछ फॉर्मेट से संन्यास लेने को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Jasprit Bumrah के लिए अलग से सोच रहा बोर्ड

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में A+ ग्रेड हटने के बाद उनकी सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ हो गई है, जो सीधे तौर पर 2 करोड़ रुपये की कमी है।

यही वजह है कि BCCI अब उनके लिए मुआवजे पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड यह नहीं चाहता कि लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को नुकसान उठाना पड़े, इसलिए कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में बदलाव या किसी अलग मॉडल पर चर्चा चल रही है।

कई बड़े खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

इस नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का असर सिर्फ बुमराह (Jasprit Bumrah) तक सीमित नहीं है। अक्षर पटेल को ग्रेड C में रखा गया है, जबकि केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी ग्रेड A से गिरकर ग्रेड B में पहुंच गए हैं।

इससे उनकी सालाना कमाई में भी कमी आई है। यही कारण है कि BCCI अब पूरे कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम की समीक्षा करने पर विचार कर रहा है, ताकि प्रदर्शन और भुगतान के बीच बेहतर संतुलन बनाया जा सके।

ये भी पढ़े : IPL 2026 में भी नहीं चले ये 4 क्रिकेटर, तो खत्म हो जाएगा करियर, फिर कभी नहीं बिकेंगे

Tagged:

bcci jasprit bumrah cricket news BCCI Central Contracts 2025-26
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com