वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI कर सकती है नए हेड कोच का ऐलान, इस दिग्गज को टीम की कमान सौंपने को तैयार

Published - 19 Jan 2026, 12:15 PM | Updated - 19 Jan 2026, 12:22 PM

2027 ODI World Cup

2027 ODI World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हराकर सीरीज को 2 -1 अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत 337 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बावजूद विराट कोहली के शतक तथा नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के अर्धशतक की बदौलत टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुँची, लेकिन अंततः भारत लक्ष्य हासिल करने में असफल रहा।

इस हार के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठने लगे हैं, और अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 (2027 ODI World Cup) को देखते हुए बीसीसीआई इस दिग्गज की जगह किसी नए चेहरे को टीम का हेड कोच बना सकती है। आइए जानते हैं कौन हो सकता है वह दिग्गज।

इस दिग्गज को सौंपी जा सकती है हेड कोच की जिम्मेदारी

बीसीसीआई वनडे वर्ल्ड कप 2027 (2027 ODI World Cup) को ध्यान में रखते हुए गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर सकती है।

गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन और अहम मौकों पर नतीजे न आ पाने के बाद बोर्ड के भीतर उनके भविष्य को लेकर मंथन शुरू हो गया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक अनुभवी और संतुलित सोच वाले कोच की तलाश में है, और वीवीएस लक्ष्मण इस भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

लक्ष्मण पहले ही एनसीए और इंडिया ए टीम के साथ अपने काम से खिलाड़ियों के विकास और टीम मैनेजमेंट में अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। उनका शांत स्वभाव, तकनीकी समझ और युवा खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल उन्हें 2027 वर्ल्ड कप (2027 ODI World Cup) के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।

यदि बोर्ड यह बदलाव करता है, तो यह फैसला टीम इंडिया को नई दिशा देने और लंबे समय की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा सकता है।

गंभीर के कार्यालय में रहा खराब प्रदर्शन

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन कई अहम मौकों पर निराशाजनक रहा है। साल 2024 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज़ में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जो फैंस के लिए बड़ा झटका था। इसके अलावा, भारत को श्रीलंका से वनडे सीरीज़ में 27 साल बाद हार झेलनी पड़ी, जिसने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए।

इतना ही नहीं, लगभग 10 साल बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 37 साल में पहली बार न्यूज़ीलैंड ने भारत को उसके घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज़ में शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत को घर पर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी।

इन लगातार नाकामियों के चलते गंभीर के कोचिंग कार्यकाल पर सवाल उठने लगे हैं और यही वजह है कि बीसीसीआई अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप (2027 ODI World Cup) से पहले हेड कोच के विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

2027 ODI World Cup के लिए वीवीएस लक्ष्मण क्यों हैं बेहतर विकल्प

वीवीएस लक्ष्मण का अनुभव, रणनीतिक समझ और शांत स्वभाव उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप (2027 ODI World Cup) के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है। उन्होंने एनसीए और इंडिया ए टीम के साथ काम करते हुए कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया है।

लक्ष्मण दबाव भरे हालात में संतुलित फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं और उनका खिलाड़ियों के साथ संवाद भी काफी बेहतर रहता है। वह सीनियर और युवा खिलाड़ियों के बीच तालमेल बनाकर टीम में स्थिरता ला सकते हैं।

यही वजह है कि बीसीसीआई 2027 वर्ल्ड कप (2027 ODI World Cup) को ध्यान में रखते हुए उन्हें हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपने पर गंभीरता से विचार कर सकती है।

ये भी पढ़े : बांग्लादेश की T20 World Cup 2026 भागीदारी पर आख़िरी फैसला इस दिन, यहां जानिए पूरा अपडेट

Tagged:

Gautam Gambhir bcci vvs laxman 2027 ODI World Cup
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

न्यूजीलैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com