रातोंरात BCCI ने कर दिया बड़ा खेला, इधर टी20 वर्ल्ड कप में बीजी हुए गौतम गंभीर, उधर लक्ष्मण को कोच बनाने की हुई तैयारी
Published - 05 Jan 2026, 03:19 PM | Updated - 05 Jan 2026, 03:21 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया का लगातार हार का सामना रना पड़ा है। जहां गंभीर के कार्यकाल में भारतीय व्हाइट बॉल टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है तो उसके उलट टेस्ट में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है।
गंभीर (Gautam Gambhir) के कोचिंग कार्यकाल में भारत के लिए बाहर सीरीज जीतना तो दूर, घर में श्रृंखला बचाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई कोच गौतम गंभीर के साथ एक बड़ा खेला कर सकती है। जहां गंभीर टी20 विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त हैं तो उधर लक्ष्मण को कोच बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
कोच Gautam Gambhir का कट सकता है पत्ता
राहुल द्रविड़ ने उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद कोचिंग पद छोड़ दिया था, लेकिन कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बीच कार्यकाल में हेड कोच के पद से हटाया जा सकता है। टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद यह कदम उठाया जा सकता है।
हाल ही में गंभीर की कोचिंग में भारतीय टेस्ट टीम को घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था, जो कि भारतीय क्रिकेट के लिए काफी शर्मनाक बात थी। हालांकि, इससे पहले साल 2024 के अंत में भारत को न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर 0-3 से टेस्ट सीरीज में हराया था और उस वक्त भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ही हेड कोच थे। इससे बाद उनका टेस्ट टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी है सभी की नजरें
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले महीने 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट पर न सिर्फ भारतीय फैंस की नजर रहने वाली हैं, बल्कि कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के भविष्य का फैसला भी यही टूर्नामेंट करेगा।
कहा जा रहा है कि गंभीर के कार्यकाल में अगर भारत अपना खिताब बचाने में सफल रहता है तो फिर वह लंबे समय तक हेड कोच बनें रहेंगे, लेकिन अगर भारतीय टीम यहां पर खिताब गंवाती है या प्रदर्शन शर्मनाक रहता है तो गंभीर (Gautam Gambhir) पर गाज गिरना शत प्रतिशत तय माना जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लक्ष्मण को कोच बनाने की हुई तैयारी
विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन या खिताब जीतने से चूकने के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बाहर करके बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को नया हेड को नियुक्त कर सकती है। बता दें कि, लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के हेड ऑफ क्रिकेट हैं और भारत 'ए' तथा अंडर-19 टीमों के कोच के रूप में काम कर रहे हैं।
इसके अलावा वह अस्थायी तौर पर वरिष्ठ टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने जून 2022 में आयरलैंड दौरा, अगस्त 2022 में जिम्बाव्वे दौरा, नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड दौरा, नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका दौरा, में हेड कोच का पदभार संभाल चुके हैं, लेकिन उन्हें स्थायी तौर पर यह पद अभी तक नहीं सौंपा गया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर