BCCI ने A+ कैटेगरी को हटाया, अब सिर्फ तीन ग्रेड में बंटे खिलाड़ी, जानें हर GRADE की सैलरी

Published - 07 Feb 2026, 05:42 PM | Updated - 07 Feb 2026, 05:48 PM

BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव 2018 में शुरू की गई A+ कैटेगरी को खत्म करना रहा। बोर्ड ने खिलाड़ियों को अब केवल तीन ग्रेड A, B और C में बांटने का फैसला किया है।

यह बदलाव आधुनिक क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम और खिलाड़ियों की सीमित फॉर्मेट भागीदारी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब कॉन्ट्रैक्ट संरचना अधिक संतुलित और प्रदर्शन आधारित मानी जा रही है।

A+ कैटेगरी खत्म, ग्रेड A में तीन बड़े नाम

BCCI की नई व्यवस्था के अनुसार पुरुष क्रिकेट में केवल तीन खिलाड़ियों को ग्रेड A में जगह दी गई है। प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल तथा अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इस श्रेणी में रखा गया है।

पहले A+ कैटेगरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे, लेकिन अब A+ हटने के बाद केवल सक्रिय बहु-फॉर्मेट खिलाड़ियों को शीर्ष ग्रेड में स्थान मिला है।

पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा, जो अब मुख्य रूप से केवल वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं, उन्हें ग्रेड B में शामिल किया गया है। चयन समिति का मानना है कि तीनों फॉर्मेट में नियमित भागीदारी अब ग्रेड निर्धारण का अहम आधार बनेगी।

ग्रेड B में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मिली जगह

ग्रेड B में BCCI ने कुल 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर शामिल हैं।

वाशिंगटन सुंदर को ग्रेड C से प्रमोट कर B में लाया गया है, जो उनके निरंतर प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। हालांकि मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, सरफराज खान और रजत पाटीदार को इस बार कोई केंद्रीय अनुबंध नहीं मिला है, जो इस सूची की सबसे चौंकाने वाली बात रही।

BCCI ने किया अंडर-19 टीम को मालामाल, इतने करोड़ की ईनामी धनराशि देने का किया ऐलान

ग्रेड C में 16 खिलाड़ियों को मौका

ग्रेड C में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। यह श्रेणी मुख्य रूप से उभरते और सीमित फॉर्मेट में सक्रिय खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

BCCI ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बड़ा बदलाव

नई कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था के तहत अब केवल तीन ग्रेड होंगे। ग्रेड A के खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। ग्रेड B में शामिल खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये सालाना दिए जाएंगे। वहीं ग्रेड C के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये की वार्षिक राशि मिलेगी।

इस बदलाव के साथ BCCI ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में खिलाड़ियों का ग्रेड उनके प्रदर्शन, फिटनेस और फॉर्मेट में निरंतरता के आधार पर तय होगा। कुल मिलाकर 30 खिलाड़ियों को 2025-26 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध दिए जाएंगे और बोर्ड जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26: पुरुष खिलाड़ियों की ग्रेडवार पूरी सूची

ग्रेडखिलाड़ियों के नाम
ग्रेड Aजसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा
ग्रेड Bवाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
ग्रेड Cअक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप से लगातार दूसरा झटका, हर्षित राणा के बाद ये खिलाड़ी भी टी20 WC से बाहर, रिप्लेसमेंट घोषित

Tagged:

team india bcci BCCI Central Contract cricket news
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com