BCCI ने सभी IPL टीमों के लिए जारी की 5 पेज की गाइडलाइंस, अब सभी फ्रेंचाइजी को फॉलो करने होंगे ये नए रूल्स
Published - 13 Mar 2026, 02:49 PM | Updated - 13 Mar 2026, 03:09 PM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए बीसीसीआई शेड्यूल घोषित कर चुकी है. जिसके अनुसार पहला मैच 28 मार्च को मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. IPL का यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आोजित होगा. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 5 पेजों के नए दिशा-निर्देश जारी किए है. जिनका पालन ना करने पर फ्रेंचाइजियों को दंड भुगतना होगा.
IPL के लिए BCCI ने जारी की 5 पेजों की गाइडलाइंस

बीसीसीआई के नियमनुसार कोई भी टीम उस पिच का इस्तेमाल नहीं कर सकती है , जिसका यूज दूसरी टीम से नेट सत्र के दौरान किया हो. यानी की अगर कोई टीम दूसरी के बाद प्रैक्टिस करती है तो उसके लिए नए नेट उपलब्ध करवाएं जाएंगे.
बीसीसीआई के नियमनुसार कोई भी टीम उस पिच का इस्तेमाल नहीं कर सकती है , जिसका यूज दूसरी टीम से नेट सत्र के दौरान किया हो. यानी की अगर कोई टीम दूसरी के बाद प्रैक्टिस करती है तो उसके लिए नए नेट उपलब्ध करवाएं जाएंगे.
फ्रेंचाजियों को IPL के लिए पांच पेज की दी गई गाइडलाइंस के मुताबिक, हर टीम को प्रैक्टिस मैच के लिए नए नेट दिए जाएंगे. अगर एक टीम के प्रैक्टिस करने के बाद तुंरत दूसरी टीम अभ्यास करती है तो उनके नेट इस्तेमाल नहीं कर सकती है. वहीं, एक टीम जल्द अपनी प्रैक्टिस खत्म कर लेती है तो अन्य कोई उनका रेंज हिटिंग का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी.
एक टीम खेल सकती है 2 प्रैक्टिस मैच
IPL के दौरान अगर कोई टीम लाइट में अभ्यास करना चाहती है तो तीन घंटे से ज्यादा नहीं कर सकती है. इसके अलावा फ्रेंचाइजियों को BCCI से अनुमति लेने होगी. हालांकि, सिर्फ 2 ही मैच का अभ्यास कर सकती है और यह मैन स्क्वायर के साइड विकेट पर होगा.
बीसीसीआई ने रूल्स में कहा कि कोई भी टीम मेन पिच पर अभ्यास नहीं कर सकती है. किसी भी फ्रेंचाइजी के होम मैच से पहले चार दिनों में मेन स्क्वायर पर कोई भी प्रैक्टिस नहीं की जाएगी. साथ ही बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों की सहूलियत के लिए यह कहा कि अगर सीजन के दौरान घरेलू फ्रेंचाइजी कहती है तो स्टेट एसोसिएशन को फ्रेंचाइजी को बिना किसी खर्च के प्रैक्टिस मैच करवाना होगा.
दो टीमें मिलकर कर सकती है अभ्यास
डोमेस्टिक टीम को विजिटिंग साइड का फायदा मिलेगा. लेकिन होम टीम को सबसे पहले पसंदीदा सेशन का विकल्प उपलब्ध होगा. वहीं, एक वक्त पर दो टीमों के अभ्यास का टकराव होने पर बीसीसीआई फैसला करेगा. अगर होम और मेहमान टीम एक ही समय पर प्रैक्टिस करना चाहे तो, क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दोनों फ्रेंचाइजियों के मैनेजर से बात करेगा. दोनों ही टीमों को समझाया जाएगा या तो वह अलग समय कर लें या एक साथ मिलकर अभ्यास कर लें
5 बड़े और दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेला था IPL 2025, लेकिन 2026 के सीजन अब नहीं खेलते आएंगे नजर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर