टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चला बल्ला, IPL में मचा सकते धमाल, जीत सकते ऑरेंज कैप का खिताब

Published - 10 Mar 2026, 01:05 PM | Updated - 10 Mar 2026, 01:19 PM

IPL 2026

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन भारत की जीत के साथ हो चुका है. अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने तीसरी बार विश्व कप का खिताब जीता है. अब 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत होने वाली है. जिसमें देश-विदेश के सभी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन टूर्नामेंट से पहले हम उन 3 खिलाड़ियों की बात करेंगे जिनका प्रदर्शन 2026 टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक रहा है.

पूरे टूर्नामेंट में वह एक-एक रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं. लेकिन IPL 2026 में उनका बल्ला खूब चलेगा और ऑरेंज कैप भी जीत सकते हैं. चलिए तो आगे जानते हैं कौन हो सकते हैं यह प्लेयर्स.......

IPL 2026 में ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

1. अभिषेक शर्मा

IPL

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. उन्हें आईपीएल 2026 के लिए SRH ने उन्हें 14 करोड़ रूपये में रिटेन किया है. पिछले दो -तीन सालों में अभिषेक का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है. उन्होंने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 163.0 के स्ट्राइक रेट और 27.1 की औसत से 77 मैचों में 1816 रन बनाए है.

लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक रन बनाने में नाकामयाब रहे. वह टूर्नामेंट में तीन बार डक आउट का शिकार रहे. जबकि उन्होंने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में फिफ्टी जड़ी. लेकिन जिस प्रदर्शन की उम्मीद अभिषेक से थी, वह उस पर खरे नहीं उतरे.

हालांकि, विश्व कप में SRH ओपनर विफल रहा हो लेकिन हर बार की तरह वह आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भी अपनी तूफानी फॉर्म के साथ रन बनाते हुए दिखाई देंगे. लिहाजा, वह लीग में ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

2. जोस बटलर

इंग्लैंज के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर के लिए टी20 वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 87 रन बनाए. बटलर पूरे टूर्नामेंट में अपनी खराब फॉर्म से जूझते नजर आए. सेमीफाइल में भारत के खिलाफ उन्होंने अपना आक्रामक अंदाज अपनाया, लेकिन वरूण चक्रवर्ती के आगे वह अपना विकेट गंवा बैठे.

विश्व कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को उनसे उम्मीद थी की वह ओपनर के तौर पर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाएंगे, लेकिन वह रन बनाने में नाकामयाब रहे. जिसके बाद उनके टी20 करियर पर भी सवाल उठने लगे हैं.

हालांकि, अब आईपीएल 2026 में जोस बटलर IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans - GT) के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. लंबे समय तक वह RR का हिस्सा भी रहे हैं. लेकिन अब वह गिल की अगुवाई में रहेंगे.

बटलर ने IPL में अब तक 121 मुकाबले में 149.4 के स्ट्राइक रेट से 4120 रन बनाए हैं. लिहाजा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फेल होने के बावजूद बटलर IPL 2026 में ताबड़तोड़ रन बना सकते हैं और ऑरेंज कैंप हासिल कर सकते हैं.

टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बीच बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, 2027 तक ये दिग्गज रहेगा अब हेड कोच

3. ट्रेविस हेड

आस्ट्रेलिया के तूफानी बैटसमैन और टी20I उप-कप्तान ट्रैविस हेड के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद खराब रहा है. टीम का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है. ओमान के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी.

इस मैच में ट्रेविड हेड ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए थे. वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें तो ट्रेविड हेड SRH के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है. SRH ने उन्हें 2026 (IPL 2026) के लिए 14 करोड़ में रिटेन किया है. हेड ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए खास पहचान बनाई है.

अब उम्मीद की जा रही है कि विश्व 2026 में उनका प्रदर्शन कैसा भी रहा हो, लेकिन हर साल की तरह वह इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी पुरानी फॉर्म में दिखाई देंगे. रन बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बैचर ऑरेंज कैप को हासिल करने की दौड़ में भी शामिल रहेगा.

"टीम इंडिया पर लानत है... " इस हरकत की वजह से पूर्व भारतीय चैंपियन का टीम पर फूटा गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

SRH के लिए

GT के लिए
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com