IPL 2026 की नीलामी में 45 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रूपये, 43 विदेशी तो सिर्फ 2 भारतीय शामिल

Published - 02 Dec 2025, 11:10 AM | Updated - 02 Dec 2025, 11:13 AM

IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है, जिसमें केवल केवल 15 दिन का समय शेष रह गया है। नीलामी से पूर्व उन 45 खिलाड़ियों की सूची भी सामने आ चुकी है, जिसकी बेस प्राइज दो करोड़ रूपये होने वाली है.

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इन 45 प्लेयर्स में केवल दो भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो दो करोड़ की बेस प्राइज के साथ नीलामी (IPL 2026) में उतरने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों ने दो करोड़ रूपये की बेस प्राइज के साथ खुद को पंजीकृत किया है।

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ी

दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में कुल 1355 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन इनमें से केवल 45 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइज दो करोड़ रूपये है। जबकि चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में केवल दो भारतीय खिलाड़ी शामिल है।

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने खुद को दो करोड़ रूपये की बेस प्राइज वाली कैटेगिरी में शामिल किया है।

बता दें कि, पिछले साल अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रूपये में खरीदा था, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया। वहीं, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के दल का हिस्सा थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

दो करोड़ में इन देशों के खिलाड़ी शामिल

दो करोड़ रूपये की बेस प्राइज वाली सूची में सबसे अधिक न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर करवाए हैं। इसमें फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्न, डैरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, रचिन रवींद्र जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि, डेवोन और रवींद्र पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

वहीं, इंग्लैंड के 9 खिलाड़ियों ने दो करोड़ की कैटेगिरी में खुद का नाम दर्ज करवाया है। इसमें गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियम लिविंगस्टन, टेमाल मिल्स, जेमी स्मिथ जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि, मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में जेमी स्मिथ को खरीदार मिल सकता है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ियों ने दो करोड़ वाली लिस्ट में खुद को डाला है। इसमें शॉन एबट, एश्टन एगर, कूपर कॉनोली, जेक फ्रेजर-मेक्गर्क, कैमरून ग्रीन, जॉश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ शामिल हैं। बता दें कि, इसमें कैमरून ग्रीन इस साल मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। जबकि स्टीव का बिकना मुश्किल लग रहा है।

इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज ने किया IPL से संन्यास का ऐलान, नहीं खेलेगा 2026 का भी सीजन

कुल 1355 खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत

मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में कुल 1355 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1355 खिलाड़ियों ने मिनी नीलामी (IPL 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि, सभी फ्रेंचाइजियों के पास कुल 237.55 करोड़ रूपये का पर्स बाकी है और कुल 77 स्लॉट को भरा जाना है।

इसमें 31 स्लॉट ऐसे हैं जो कि विदेशी खिलाड़ियों के खाली हैं। जबकि अन्य स्लॉट के लिए भारतीय खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। यानी 1355 खिलाड़ियों ने सिर्फ 77 स्लॉट भरने के लिए आवेदन दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किन्हें खरीदार मिलता है और किन प्लेयर्स को खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी:

रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलन.

माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, रचिन रवींद्र, गेराल्ड कोएत्ज़ी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, रिले रूसोउ, तबरेज़ शम्सी, डेविड विसे, वानिंदु हसरंगा, मतीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ.

नीता अंबानी ने गलती से रिलीज कर दिया कोहिनूर हीरा, अब IPL 2026 की नीलामी में पायेगा 25-30 करोड़ की रकम

Tagged:

Cameron Green cricket news IPL 2026 IPL auction 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होने जा रहा है।

दो करोड़ रूपये की बेस प्राइज वाली कैटेगिरी में शामिल दो भारतीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com