मैदान पर गरमाया माहौल, मुरली कार्तिक से भिड़े हार्दिक पांड्या, कैमरे के सामने दिखा गुस्सा

Published - 24 Jan 2026, 02:20 PM | Updated - 25 Jan 2026, 01:00 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मैदान पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और मुरली कार्तिक के बीच मैदान पर जमकर गहमा-गहमी देखी गई। ये दोनों खिलाड़ी कैमरे के सामने ही आपस में भिड़ते नजर आए।

इस पूरी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), मुरली कार्तिक की किसी बात से नाखुश हैं और बीच मैदान ही वह उन्हें गुस्से में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस भी इस वायरल वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पूर्व खिलाड़ी पर भड़के Hardik Pandya

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रायपुर टी20 मैच में खेला गया था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैच शुरू होने से पहले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बल्लेबाजी की प्रैक्टिस के लिए मैदान पर जाते नजर आ रहे हैं। तभी टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक उनके पास जाते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं।

इसके तुरंत बाद हार्दिक उन्हें कुछ बोलते हैं और दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो जाती है। कार्तिक से बात करते समय हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। हार्दिक के रवैये से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्दिक उनकी किसी बात से असहमत थे, लेकिन दूसरी ओर कार्तिक उन्हें बार-बार शांत करवाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा हैं मुरली कार्तिक

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बातचीत में दिख रहा है कि हार्दिक (Hardik Pandya) और कार्तिक के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई है। लेकिन वायरल वीडियो से ये पता नहीं चल सका है कि आखिर बीच मैदान दोनों खिलाड़ी किस मुद्दे पर भिड़ रहे हैं। बता दें कि, मुरली कार्तिक ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा हैं और मैच कमेंट्री कर रहे हैं।

इस वीडियो के बाहर आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच बहस शुरू हो चुकी है, जहां कुछ प्रशंसक यहां हार्दिक की गलती मान रहे हैं और सीनियर प्लेयर का सम्मान करने की बात कर रहे हैं तो कुछ का मानना है कि यहां यकीनन कार्तिक की गलती होगी। बता दें कि, मैच के दौरान ये घटना चर्चा का विषय बन चुकी है।

T20 वर्ल्ड कप में मचा हड़कंप, बांग्लादेश के बाद इस देश ने भी खेलने से किया मना!

रायपुर टी20 जीता भारत

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले की बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन कीवियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 208 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। इसके बाद जब टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए।

यहां से ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और कीवियों के खिलाफ चौके-छक्कों की बारिश करना शुरू कर दिया। मैच में ईशान ने 32 गेंदों पर 76 रन बनाए थे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे। भारत ने ये मैच 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत लिया।

IND vs NZ Match Prediction in Hindi, 3rd T20I: गुवाहाटी में कौन मारेगा बाजी? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

hardik pandya INDIA VS NEW ZEALAND viral video Murali Karthik
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

76 रन।

15.2 ओवरों में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com