एड के बाद खुली पोल! भारत की जर्सी पहनने वाला यूट्यूबर बोला– ‘I Love Pakistan’
Published - 31 Jan 2026, 11:36 AM | Updated - 31 Jan 2026, 11:47 AM
Table of Contents
Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जाने रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला जाएगा। जबकि 15 फरवरी को श्रीलंका की धरती पर भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा।
लेकिन इस मैच से पहले ही एक यूट्यूबर भारतीय जर्सी पहन एड में भारत का गुणगान करता नजर आ रहा है, लेकिन बाद में वहीं यूट्यूबर आई लव पाकिस्तान (Pakistan) कहता नजर आ रहा है। बता दें कि, सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एड के बाद खुली पोल!
सोशल मीडिया पर वायरल फुकरा इंसान के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मलहान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तरफ वह भारतीय जर्सी पहनकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं तो दूसरी वीडियो में वह आई लव पाकिस्तान (Pakistan) कहते दिखाई दे रहे हैं।
पहले वायरल वीडियो में अभिषेक कहते हैं कि आपकी टीम (पाकिस्तान) को हल्के में कैसे ले सकते हैं, वैसे भी ग्रेट राइवरी को 7-1 को 8-1 में जो करना है। वहीं, इसके बाद दूसरी वीडियो में अभिषेक साफ कहते नजर आ रहे हैं, कि आई लव पाकिस्तान (Pakistan)। उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी है। मुझे पसंद है जिस तरह की वह गेंदबाजी करते हैं। सब इतना प्यार करते हैं, सिर्फ बाउंड्री का फर्क है।
Pakistan: फैंस दे रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन
अभिषेक मलहान की वायरल हो रही इस वीडियो पर यूजर्स अपना मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पैसे मिले तो देश भक्ति याद आ गई। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि यूट्यूबर्स आज के समय में अभिनेताओं जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
Be aware of such people 🙏🏻 They can even sell their patriotism for money. @AbhishekMalhan4 Don't worry, everyone knows your 'Pakistan Prem'. 🙂💯 #AbhishekMalhan #ElvishYadav pic.twitter.com/0GI8Y3zv09
— 𝐏𝐫𝐢𝐧𝐜𝐞🚩 (@elvish_sukooon) January 30, 2026
पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ ये नहीं बोलेंगे, क्योंकि इन्हें व्यूज के पैसे मिलते हैं। बता दें कि, अभिषेक मलहान की वायरल हो रही इस वीडियो में यूजर्स अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। जबकि कुछ लोग इस वीडियो पर अपना गुस्सा दर्ज करवा रहे हैं।
PAK vs AUS Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: जानें आज कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
कौन हैं अभिषेक मलहान?
अभिषेक मलहान को ऑनलाइन फुकरा इंसान के तौर पर जाना जाता है। यूट्यूब पर अभिषेक को लाखों लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है। वह एक फेमस भारतीय यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं। अभिषेक ने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी और आज उनकी गिनती दुनिया के बड़े यूट्यूबर्स में की जाती है।
साथ ही फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक बिग बॉस ओटीटी-2 को फाइनलिस्ट और रनर-अप भी रह चुके हैं। जबकि वह टेम्प्टेशन आइलैंड इंडिया समेत कई बड़े रियलिटी शॉ में भी दिखाई दे चुके हैं। जबकि वह अपने यूट्यूब से रिएक्शन वीडियोज भी अपलोड करते हैं, जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।
महामुकाबले से पहले टीम को 440 वोल्ट का झटका! भारत-पाकिस्तान मुकाबले में नहीं खेलेगा ये बड़ा नाम
Tagged:
pakistan Abhishek Malhan Fukra Insaan Big Boss OTTऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर