IPL इतिहास के 5 सबसे खतरनाक गेंदबाज, जिन्होंने फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स, टॉप पर बुमराह नहीं ये भारतीय गेंदबाज
Published - 20 Mar 2026, 09:36 AM | Updated - 20 Mar 2026, 09:44 AM
28 मार्च से IPL 2026 की शुरूआत होने जा रही है जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग IPL में जब बल्लेबाज चौकों और छक्कों की बरसात करते हैं, तो एक गेंदबाज के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि 'डॉट बॉल' डालना होती है। टी20 फॉर्मेट में एक खाली गेंद फेंकना किसी विकेट से कम नहीं माना जाता। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने का रिकॉर्ड एक ऐसे भारतीय दिग्गज के नाम है, जिसे स्विंग का सुल्तान कहा जाता है।
भुवनेश्वर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंद

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य गेंदबाज रहे जो अब आरसीबी का हिस्सा हैं, भुवनेश्वर कुमार IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं जब बात डॉट बॉल्स की आती है।
भुवनेश्वर ने 4222 गेंदों में अब तक कुल 1846 डॉट बॉल्स फेंकी हैं, जो उन्हें इस सूची में टॉप पर काबिज करती हैं। पावरप्ले में अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को छकाने वाले भुवी ने न केवल रन रोके हैं, बल्कि दबाव बनाकर विकेट भी चटकाए हैं।
उनके नाम आईपीएल इतिहास में 198 विकेट भी दर्ज हैं, जो यह दिखाता है कि दबाव डालने का फायदा उन्हें विकेट के रूप में भी मिलता रहा है। भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर पांच विकेट लेने का बेस्ट फीगर रहा है।
IPL 2026 के मैच बारिश के कारण हुए रद्द, तो फिर ऐसे निकाला जायेगा नतीजा, इस टीम को दी जाएगी जीत
सुनील नरेन और अश्विन का फिरकी
इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन का नाम आता है। नरेन ने IPL में 1720 डॉट बॉल्स डाली हैं। उनकी गेंदों को पढ़ना आज भी बल्लेबाजों के लिए एक पहेली बना हुआ है।
वहीं, तीसरे स्थान पर भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 1662 डॉट बॉल्स फेंकी हैं। अश्विन की चतुराई और वेरीएशन ने उन्हें इतने लंबे समय तक इस लीग में प्रसिद्ध बनाए रखा है। ये दोनों स्पिनर रनों की गति को रोकने में माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं।
इन दोनों खिलाड़ी कि बात की जाए तो सुनील नरेन के नाम आईपीएल इतिहास में 192 विकेट और 1780 रन दर्ज है जबकि अश्विन के नाम 833 रन और 187 विकेट दर्ज है।
बुमराह और पीयूष चावला के IPL में डॉट गेंद
हैरानी की बात यह है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। बुमराह ने अब तक IPL में 1419 डॉट बॉल्स फेंकी हैं।
हालांकि बुमराह के ओवर कम रन वाले होते हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड भुवी से काफी पीछे है। वहीं, पांचवें नंबर पर अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला हैं, जिन्होंने 1358 डॉट बॉल्स डालकर अपनी उपयोगिता साबित की है। चावला लीग के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं, जो उनके अनुभव को दर्शाता है।
28 मार्च को IPL 2026 का पहला मुकाबला
दुनिया की सबसे महंगी लीग में से एक आईपीएल 2026 का शुभारंभ 28 मार्च को डिफेंडींग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले में आरसीबी विजय अभियान को जारी रखना चाहेगा साथ ही इस साल भी कप उठाने के मकसद से मैदान पर उतरेगी। हालांकि इस साल टीम रजत पाटीदार की अगुआई में बिना किसी दबाव के खेलने उतरेगी क्योंकि पिछले साल अपने उपर के कलंक को हटाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो शुरूआती दौर में टीम की कमान ईशान किशन संभालते नजर आएंगे क्योंकि पैट कमिंस अभी तक अपने चोट से उबर नहीं पाए हैं। IPL 2026 में कमिंस के अनुपस्थिति में बागडोर किशन जैसे युवा के हाथों में होगा जिन्हेंने हाल ही में झारखंड को शेयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विजयी बनाया था।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर