टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही 33 वर्षीय खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी, इस देश के खिलाफ आएगा खेलता नजर
Published - 11 Mar 2026, 11:10 AM | Updated - 11 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 समाप्त हो चुका है। करीब एक महीने भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हुए आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने फाइनल जीतकर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर विश्व कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी जीती।
अब सीरीज समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने एक सीरीज में दो कप्तान बनाए हैं, जबकि 33 वर्षींय खिलाड़ी की भी टीम में वापसी हो चुकी है। बता दें कि, ये खिलाड़ी लंबे समय बाद इस देश के खिलाफ खेलता नजर आएगा।
T20 World Cup के बाद इस देश से होगी सीरीज
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के फाइनल में भारत के हाथों 96 रन की शर्मनाक हार को भूलाकर अब न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तैयार हो चुकी है। यह सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जाएगी, जिसके लिए ब्लैककैप्स बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
खास बात ये है कि इस स्क्वाड में 8 खिलाड़ी वह हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में हिस्सा लिया था, तो सात नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है, जिन सात खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, उनको आराम दिया गया है या फिर टीम से ड्रॉप कर दिया है। इसपर ब्लैककैप्स ने किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं दिया है।
एक सीरीज दो कप्तान
चौंकाने वाली बात ये है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए कीवियों ने दो कप्तानों के नाम की घोषणा की है। जहां शुरुआती तीन मैचों में नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर जिम्मेदारी संभालेंगे तो अंतिम दो मैचों में टॉम लैथम को ये खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। लैथन की वापसी पर चयनकर्ता गैविन लार्सन ने कहा कि
⚡️ Tom Latham is back in New Zealand's T20I setup for the upcoming South Africa series. He will even lead the side in two of the five T20Is pic.twitter.com/Pl9f6B1ayy
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 10, 2026
"टॉम का चयन किंग्स के लिए शीर्ष क्रम में सुपर स्मैश सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ है। वे अपनी सारी गुणवत्ता और अनुभव लेकर आएंगे, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण है उनका नेतृत्व, जिसकी हमें अप्रैल में बांग्लादेश के आगामी श्वेत-गेंद दौरे में भी आवश्यकता होगी।"
यानी साफ है कि टॉम का चयन उनके सुपर स्मैश सीजन में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस कीवी खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए अंतिम टी20 मैच 24 अप्रैल 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
रचिन-हेनरी बाहर
चौंकाने वाली बात ये है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम और ईश सोढ़ी जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस टीम में फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी और रचिन रविंद्र को शामिल नहीं किया गया है।
बता दें कि, इन खिलाड़ियों का आईसीसी टूर्नामेंट बेहद साधारण रहा था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनको आराम दिया गया है या फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया है, क्योंकि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर ने इनको लेकर आराम शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है।
T20 World Cup 2026 फाइनल में गुस्सा दिखाना पड़ा महंगा, भारतीय पेसर पर ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना
शुरुआती 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।
अंतिम 2 मैचों के लिए कीवियों का दल
टॉम लैथम (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), ज़ैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर