IPL हिस्ट्री के 2 सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स का हुआ ऐलान, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों को मिला ये खास खिताब
Published - 05 Apr 2026, 07:55 AM | Updated - 05 Apr 2026, 10:37 AM
Table of Contents
IPL : इंडिया प्रीमियर लीग के इतिहास में कई जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है. साथ ही खेल जगत में कई उपलब्धियां हासिल की है.मौजूदा वक्त में भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जब वह साथ में खेलते हैं तो टीम की जीत पक्की है. IPL 2026 के बीच साउथ अफ्रीका और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल की अब तक की सबसे बेस्ट जोड़ी का चयन किया है.
फाफ डुप्लेसिस ने इन दो खिलाड़ियों को बताया IPL की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग जोड़ी

दरअसल, फाफ डुप्लेसिस ने IPL इतिहास की बेस्ट जोड़ी के रूप में विराट कोहली और क्रिस गेल को चुना है. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर कई बार मुश्किल स्थिति में भी RCB को जीत दिलाई है. जब भी क्रिस गेल और कोहली मैदान पर उतरते थे, विपक्षियों के पसीने छूट जाते थे.
तूफानी बैटिंग और तकनीक दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी बनाती है. वहीं, फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि विराट कोहली और क्रिस गेल ने रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू को एक मजबूत टीम बनाया है. दोनों का योगदान सराहनीय है.
कोहली की और गेल की तूफानी बैटिंग
क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाज माने जाते हैं. उन्होंने IPL में कई यादगार पारियां खेली है. नहीं, विराट कोहली अपनी आक्रामक और क्लासिकल बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. यह दोनों बल्लेबाज एक साथ जब भी खेलने के लिए उतरते थे तो, टीम को पावरप्लेस में मजबूत शुरूआत मिलती थी. तेजी से रन बनते थे, और पहाड़ जैसा स्कोर बोर्ड खड़ा कर देते थे.
एक तरफ गेल थे जो कि बड़े-बड़े शॉट्स लगाते थे. दूसरी ओर कोहली जैसे बैटर, जिनमें छोड़ी पारी को बड़ा करने की क्षमता है. हालांकि, क्रिकेट इतिहास में कई सफल ओपनिंग जोड़ियां रही हैं. लेकिन क्रिस गेल और किंग कोहली की जोड़ी फैंस की सबसे ज्यादा फेवरेट हैं.
कोहली और गेल का प्रदर्शन
क्रिस गेल ने अपने IPL करियर में कुल 142 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39.72 की एवरेज और 148.96 के स्ट्राइक रेट से 4,965 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक-31 अर्धशतक निकले. वहीं, विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक RCB के लिए 268 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39.86 की औसत और 133.14 स्ट्राइक रेट से 8,730 रन जोड़े हैं. कोहली ने अपने बल्ले से 8 शतक और 64 फिफ्टी जड़ी.
क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी का कमाल
अगर बात करें विराट कोहली और क्रिस गेल के साझेदारी की, तो दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कई शानदार पार्टनरशिप रही है. इसी का नतीजा हैं की दोनों ने 2011 से लेकर 2017 तक RCB के लिए कुल 59 मैचों में साथ बल्लेबाजी की और इस दौरान 52.58 के बेहतरीन औसत से कुल 2787 रन अपनी टीम के लिए बनाए थे. इसमें 9 शतक और 12 अर्द्धशतक की साझेदारी थी.
हालांकि एक साथ ओपनिंग में दोनों ही खिलाड़ियों को सिर्फ 28 पारियों में मौका मिला था और इसमें भी इन्होने शानदार खेल दिखाते हुए 46.53 की औसत से कुल 1210 रन बटोर लिए थे. 4 शतक और 4 फिफ्टी की साझेदारी दोनों के बीच ओपनिंग करते हुए रही है. कहीं ना कहीं दोनों के साथ में ये आंकड़ें बताते हैं फाफ डू प्लेसी का चुनाव एकदम सही है.


ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर