साल 2027 वर्ल्ड कप के लिए सामने आ गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया, यही खिलाड़ी होंगे साउथ अफ्रीका रवाना
Published - 13 Mar 2026, 01:11 PM | Updated - 13 Mar 2026, 01:22 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप फाइनल में भारत ने कीवियों के विरुद्ध 96 रन की विशालकाय जीत अर्जित की।
हालांकि, इस खिताब को जीतने के बाद टीम इंडिया (Team India) का अगला मिशन साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को जीतना होगा, जो कि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।
वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के लिए भारत के 15 खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं, जो कि साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन होगा इसमें शामिल और किसे होना पड़ सकता है बाहर।
Team India: ये दो खिलाड़ी होंगे कप्तान-उप कप्तान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने वाले शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में कप्तान और उप कप्तान की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
दरअसल, भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया था, लेकिन अभी तक भारत (Team India) शुभमन की कप्तानी में एक भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाया है।
वहीं, उप कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का चुना गया था। माना जा रहा है कि वनडे विश्व कप 2027 में यही दोनों भारतीय टीम (Team India) का नेतृत्व करते नजर आ सकते हैं।
रोहित-विराट का खेलना तय
वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा है। रोहित ने भारत के लिए साल 2025 में 50 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट के साथ 650 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। वहीं, 2026 में रोहित 3 पारियों में 61 रन बना चुके हैं।
रोहित के अलावा विराट कोहली का फॉर्म भी बेहद कमाल का रहा है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2025 में भारत (Team India) के लिए 13 मैचों में तीन शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 651 रन बनाए थे तो साल 2026 में अभी तक खेलीं तीन पारियों में 80 की औसत और 105.26 के स्ट्राइक रेट के साथ 240 रन बना चुके हैं।
इस दौरान कोहली के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। बता दें कि, इन दोनों खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के आधार पर वनडे विश्व कप 2027 खेलना तय माना जा रहा है।
संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को वनडे विश्व कप 2026 में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है। जबकि ऋषभ पंत को ड्रॉप किया जा सकता है। दरअसल, पंत ने भारत के लिए खेले 31 वनडे मैचों की 27 पारियों में 33.50 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 871 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है।
वहीं, संजू सैमसन ने भारत (Team India) के लिए 16 मैचों की 14 पारियों में 56.66 की औसत और 99.60 के स्ट्राइक रेट के साथ 510 रन बनाए हैं। संजू ने वनडे में अभी तक एक शतक 3 अर्धशतक ठोके हैं। यही कारण है कि संजू को पंत पर प्रथामिकता दी जा सकती है।
जबकि साउथ अफ्रीका में संजू ने तीन वनडे मैचों की दो पारियों में 60 की औसत के साथ 120 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। एक ये भी वह संजू को स्क्वाड में शामिल करने की वजह हो सकती है।
Team India का संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या।
टीम इंडिया के बचे 2026 के शेड्यूल का ऐलान, जिम्बाब्वे-आयरलैंड जैसे कमजोर टीमों से खेलेगी अब सीरीज
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर