वर्ल्ड कप के लिए हुआ 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 18 वर्षीय खिलाड़ी बना कप्तान, तो इस खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

Published - 28 Dec 2025, 11:13 AM | Updated - 28 Dec 2025, 11:16 AM

World Cup

World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 20 दिसंबर (शनिवार) को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की कमान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर सौंपी थी तो अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया था।

लेकिन स्क्वाड ऐलान के 7 दिन बाद बोर्ड ने विश्व कप (World Cup) के लिए एक और स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसकी कमान 18 साल के खिलाड़ी को सौंपी गई है तो उप कप्तान इस धाकड़ ऑलराउंडर को चुना गया है। चलिए आपको बताते हैं स्क्वाड में किसे मिली है जगह?

18 साल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जुनियर चयन समिति ने आगामी अंडर-19 विश्व कप 2026 (World Cup) के लिए भारतीय दल का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आयुष म्हात्रे को टीम इंडिया का कप्तान बनाया है। यह पहला मौका है, जब आयुष आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम को लीड करते नजर आएंगे।

इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत ने दुबई में अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट खेला था, लेकिन फाइनल में भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, आयुष को कप्तान बनाने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। चाहे इंग्लैंड में यूथ वनडे मैच हों या फिर ऑस्ट्रेलिया में, आयुष की कप्तानी में भारत ने कई धमाकेदार जीत हासिल की हैं और विश्व कप 2026 (World Cup) में भी वह इसी धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

इस खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

आगामी अंडर-19 विश्व कप 2026 (World Cup) के लिए बीसीसीआई जुनियर चयन समिति ने उप कप्तान के तौर पर ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा का चयन किया है। विहान इससे पहले खेली गई कई सीरीज में उप कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं और यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है।

हालांकि, उप कप्तानी की दौड़ में अभिज्ञान कुंडू भी शामिल थे, जिन्होंने अंडर-19 एशिया कप में धमाकेदार शतक ठोका था। लेकिन बीसीसीआई ने विहान को उप कप्तान बनाए रखने पर सहमति जताई है। वहीं, बोर्ड ने 14 साल के आक्रामक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी चयन विश्व कप 2026 के लिए किया है। उनसे इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी, ताकि भारत 2022 के बाद अंडर-19 विश्व कप (World Cup) का खिताब अपने नाम कर सके।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया फाइनल, गिल(कप्तान), पंत, केएल, जायसवाल, जडेजा...

कुल 16 टीमें लेंगी हिस्सा

अंडर-19 विश्व कप 2026 (World Cup) की शुरुआत 15 जनवरी 2026 से हो रही है, जिसे जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। भारत को अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा है।

जबकि बी ग्रुप में पाकिस्तान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड को रखा गया है। वहीं, ग्रुप सी में जापान, आयरलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया गया है तो डी ग्रुप में अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और तंजानिया को रखा गया है। बता दें कि, टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

आईसीसी अंडर 19 World Cup के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन।

कब कहां और कैसे देखें India vs New Zealand के बीच की ODI सीरीज, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम

Tagged:

World Cup cricket news Vaibhav Suryavanshi Ayush Mhatre
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

15 जनवरी 2026 को।

जिम्बाब्वे और नामीबिया।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com