"ये उनका काम है...." लगातार ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का फूटा गुस्सा, अपने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Published - 16 Mar 2026, 04:18 PM | Updated - 16 Mar 2026, 04:27 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन बेहद लाजवाब रहा था। केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन नॉकआउट मैचों में संजू ने बैक टू बैक तीन अर्धशतक ठोक दिए।

वह टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

अब टूर्नामेंट जीतने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) का ट्रोलर्स के ऊपर गुस्सा फूटा है। इस खिलाड़ी ने अपने ट्रोलर्स को टूर्नामेंट के बाद मुंह तोड़ जवाब भी दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि संजू सैमसन ने क्या कुछ कहा है।

यह उनका काम है- Sanju Samson

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडी, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ बैक टू बैक तीन अर्धशतक लगाकर भारत की जीत को बेहद आसान बना दिया था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि संजू को भी टूर्नामेंट के दौरान ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था। संजू ने इंडिया टुडे पर बात करते हुए कहा कि

“लोग बहुत कुछ कह सकते हैं। मैं अब 31 साल का हो गया हूं, इसलिए मैं समझता हूं कि लोग मेरे बारे में बातें करेंगे। लेकिन यह उनका काम है। जैसे हमें क्रिकेट खेलने के लिए पैसे मिलते हैं, वैसे ही उन्हें इंटरव्यू देने और खेल के बारे में बात करने के लिए पैसे मिलते हैं।’’

थोड़ा दुख होता है- संजू

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि ‘’अगर आप इसे तर्कसंगत रूप से देखें, तो सब ठीक लगता है, वे बस अपना काम कर रहे हैं। लेकिन जब यह आपके साथ व्यक्तिगत रूप से होता है, तो थोड़ा दुख तो होता ही है। जब यह किसी और के बारे में होता है, तो आपको लगता है कि वे बस अपना काम कर रहे हैं। लेकिन जब यह आपके बारे में होता है, तो किसी व्यक्ति का बुरा महसूस करना स्वाभाविक है।”

बता दें कि, संजू सैमसन (Sanju Samson) ने यह बात उन लोगों के लिए कही थी, जो कि टी20 विश्व कप 2026 से पहले उनके खराब फॉर्म को लेकर लगातार आलोचनाएं कर रहे थे और संजू के टीम में चुने जाने पर भी नाराज थे। दरअसल, इस खिलाड़ी ने विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 46 रन बनाए थे। लेकिन विश्व कप 2026 के फाइनल में संजू ने पांच मैचों की कसर एक मैच में ही पूरी कर दी।

BCCI के ब्लंडर का खामियाजा भुगत रहे शुभमन गिल, इस वजह से होना पड़ा रोहित शर्मा के फैंस के गुस्से का शिकार

5 मैचों में बनाए 321 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) को यूएसए के खिलाफ ओपनिंग गेम में मौका नहीं मिला था। लेकिन दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के बिमार होने के बाद दोबारा संजू को मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन बनाए। लेकिन पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू को एक बार फिर ड्रॉप कर दिया गया।

इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू को फिर टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग में बुलाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू (Sanju Samson) ने 15 गेंदों पर सिर्फ 24 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी। संजू ने टूर्नामेंट में खेले पांच मैचों में 321 रन बनाए थे, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

IPL 2026 में इन 3 घातक गेंदबाजों के बीच हो सकती है पर्पल कैप की जंग, किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने की काबिलियत

Tagged:

team india Sanju Samson cricket news T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जसप्रीत बुमराह को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com