'उस टीम का जीतना पक्का....' रवि शास्त्री ने इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रबल दावेदार

Published - 30 Jan 2026, 10:15 AM | Updated - 30 Jan 2026, 10:17 AM

World Cup

आगामी आईसीसी विश्व कप 2026 को लेकर सभी दिग्गज अपनी अपनी राय देने में लगे हैं। इसी बीच भारत का एक लेजेंड अपनी राय को लेकर इंटरनेट पर छा गया। भारटीय टीम के पूर्व कोच रवि शासत्री ने बताया इस टीम का पलड़ा भारी। भारत और श्रीलंका की धरती पर होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन शासत्री के इस अनुमान के बाद हलचल तेज हो गई है।

रवि शास्त्री ने World Cup में किस टीम को चुना फेवरेट ?

रवि शासत्री जो अपने हमेशा अपनी हाई एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में द आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में बात करते हुए रवि शास्त्री ने डिफेंडिंग चैंपियंस भारत पर टी20 विश्व कप (World Cup) 2026 अपना दांव लगाया है।

शास्त्री का मानना है कि जो टीम मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के मामले में सबसे आगे है, वही खिताब का असली हकदार है। आपको बता दें भारतीय टीम इस वक्त अपने सबसे कंसीस्टेंट फोर्म में है।

शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि डिफेंडिंग चैंपियंस भारत इस टूर्नामेंट में स्पष्ट पसंदीदा है। अगर आप भारतीय टीम के एक-एक खिलाड़ी और उनकी मौजूदा फॉर्म, मैच फिटनेस और पिछले कुछ समय में उनके द्वारा खेले गए क्रिकेट का रेकॉर्ड देखे तो वे सबसे आगे नजर आते हैं। खासकर उनके टॉप ऑर्डर को देखें, तो वे जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह डराने वाला है।

कब कहाँ और कैसे देखें IND vs NZ 5th T20 मैच, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम

World Cup में युवा खिलाड़ियों पर कोई दबाव नहीं

रवि शास्त्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए टीम की माइंडसेट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ''इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार वर्ल्ड (World Cup) कप जैसे बड़े मंच पर उतरेंगे, और यह उनके लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है।'' आपको बता दे अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, इशान किशन, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर पहली बार टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे।

शास्त्री के मुताबिक, बहुत से खिलाड़ियों पर कोई पुराना बोझ नहीं है मतलब पहले किसी खेल में हार का सदमा जैसा कुछ नहीं है। वे अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, और यह उनके लिए खुद को अभिव्यक्त करने का एक खास मौका है। जब खिलाड़ी बिना किसी डर के खेलते हैं, तो वे सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं।

दिग्गजो का मानना है कि भारत दोहराएगा इतिहास

शास्त्री का इशारा साफ तौर पर संतुलन और कंसीस्टेंसी की ओर था। 2026 का वर्ल्ड कप (World Cup) भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका और टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी अहम होगी। शास्त्री के अनुसार जो टीम प्रेशर में अपने बेसिक पर टिकी रहेगी, इस साल विश्व कप (World Cup) में वही बाजी मारेगी।

इस अनुसार भारतीय टीम का उदाहरण ले तो कोई भी बल्लेबाज या ऑलराउंडर अब संकोच करके नहीं खेलता बल्कि विकेट गिरने के बाद भी खुलकर शॉट खेलने में विश्वास कर रही है। बिते दिन भारत बनाम न्यूजीलैंड में शिवम दूबे जिस तरह से खेल रहे थे ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे विकेट गिरा ही ना हो।

शिवम चौथे मुकाबले में 23 गेंद में 65 रनों की पारी खेले। भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का एक अच्छा कंबिनेशन तैयार किया है। रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे जैसे युवा सितारे शास्त्री की बिना दबाव वाली थ्योरी में फिट बैठते हैं।

सूर्या-रोहित-कोहली कौन सर्वश्रेष्ठ टी20I कप्तान? जानें किसने छोटे फॉर्मेट में दिलाई टीम इंडिया को अधिक जीत

Tagged:

Ravi Shastri World Cup ICC Review
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

14 टीमें

ऑस्ट्रेलिया ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com