टीमों पर टूटा कहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उथल-पुथल, अलग-अलग टीमों के 10 खिलाड़ी हुए बाहर
Published - 11 Feb 2026, 06:07 PM | Updated - 11 Feb 2026, 06:18 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होते ही कई दिग्गज टीमों के लिए बुरी खबरें सामने आने लगी हैं। इंजरी और फिटनेस समस्याओं के कारण कई मैच विनर खिलाड़ी इस मेगा इवेंट से बाहर हो गए हैं। जिससे खिताबी दौड़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के मुख्य गेंदबाज और ऑलराउंडर इस सूची में शामिल हैं, जिससे कप्तानों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खेमे को T20 World Cup 2026 में बड़ा झटका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में चौटील होने का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा झटका उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा के रूप में लगा है। हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने की चोट का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है। बीसीसीआई ने उनकी जगह अनुभवी मोहम्मद सिराज को मुख्य टीम में शामिल किया है।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले ही अपनी पीठ की चोट के कारण बाहर थे लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले जोश हेजलवुड भी अनफिट होकर पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।
कमिंस और हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है, हालांकि इन्हें कम आंकना संदेह पैदा करता है ये टीम जब जब कमजोर पड़ी है तब-तब खतरनाक वापसी की है। इन दोनों की कमी को पूरा करने के लिए टीम अब युवाओं पर निर्भर है लेकिन इतने बड़े मंच पर उनके अनुभव की कमी खलेगी।
T20 World Cup 2026 में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी इसके शिकार
दक्षिण अफ्रीका की टीम भी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) इंजरी की मार से बच नहीं पाई। उनके विस्फोटक बल्लेबाज डोनोवन फरेरा और टोनी डी जोर्जी को फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर होना पड़ा है। फरेरा को कंधे में चोट थी, जबकि जोर्जी अपनी हैमस्ट्रिंग की समस्या से नहीं उबर सके थे। दक्षिण अफ्रीका ने उनकी जगह रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को शामिल किया है।
वहीं न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी गेंदबाज एडम मिल्ने और ऑलराउंडर खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल का बाहर होना एक बड़ा नुकसान है। एडम मिल्ने अपनी पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे हैं, जबकि ब्रेसवेल को अभ्यास सत्र के दौरान पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इन दोनों की कमी की भरपाई के लिए कीवी टीम ने काइल जैमीसन और कोल मकोन्ची को स्क्वाड में जगह दी है जिससे टीम के संतुलन पर गहरा असर पड़ा है।
श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी शामिल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में एशियाई टीमों की बात करें तो श्रीलंका के कप्तान और स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा का बाहर होना सबसे चौंकाने वाली खबर रही है। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हसरंगा की हैमस्ट्रिंग की चोट गंभीर हो गई जिसके बाद उन्हें चार हफ्तों के लिए बाहर कर दिया गया है। श्रीलंका के लिए एक और झटका युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा का बाहर होना है जो अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते थे।
अफगानिस्तान के नवीन-उल-हक भी कंधे की चोट के कारण सर्जरी कराने के लिए मजबूर हैं, जिससे वे टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति न केवल उनकी टीमों के लिए बल्कि प्रशंसकों के लिए भी निराशाजनक है। टूर्नामेंट में अब अल्लाह गजनफर और दुशान हेमंथा जैसे नए चेहरों को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा लेकिन इन दिग्गजों के बिना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।
टीम इंडिया को धमकी देते हुए खुद का मजाक बना बैठे साहिबजादा फरहान, इस तरह करवाई अपनी बेइज्जती
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर