नवंबर में ही न्यूजीलैंड के साथ टीम इंडिया के 2 टेस्ट हुए फिक्स, भारत का स्क्वाड भी आया सामने, गिल, पंत, केएल, बुमराह.....
Published - 11 Nov 2025, 09:36 AM | Updated - 11 Nov 2025, 01:01 PM
Table of Contents
भारत (Team India) और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच इसी महीने से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। लेकिन साल 2026 में भारतीय टीम के लिए अलग चुनौती रहेगी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां पर टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
इन्हीं दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत (Team India) की 15 सदस्यीय टीम क्या हो सकती है, किन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिल सकता है, हम आपको विस्तार से संभावित टीम के बारे में बताते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Team India का हुआ ऐलान
भारतीय टीम को साल 2026 में अक्टूबर-नवंबर के महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। काफी लंबे समय बाद भारतीय टीम (Team India) न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। साल 2020 में जब भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था तब टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन अब भारतीय टीम (Team India) शुभमन गिल की कप्तानी में न्यूजीलैंड का दौरा करने के लिए जाएगी जहां पर उनके लिए भी चुनौती आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि गिल का बतौर कप्तान यह दूसरा सेना देश का दौरा रहेगा।
शुभ्मन गिल करेंगे टीम की कप्तानी
भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी की बात की जाए तो शुभमन गिल के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी रहेगी। गिल को इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में ही खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, और अब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में वही टीम की कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं।
यशस्वी और राहुल कर सकते हैं पारी की शुरुआत
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाजी की बात की जाए तो बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने बीते कुछ समय में बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया है। जायसवाल और केएल राहुल इस वक्त शानदार फार्म में भी चल रहे हैं।
इन खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह
भारतीय टीम (Team India) की बल्लेबाजी की बात की जाए तो टीम में नंबर तीन पर साई सुदर्शन खेलते हुए नजर आ सकते हैं, उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। क्योंकि टीम मैनेजमेंट लगातार उन्हें मौका दे रहा है। वही नंबर चार पर कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं। इसके बाद टीम में उप कप्तान ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पाडिक्ल जैसे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी विभाग में जगह मिल सकती है।
ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात की जाए तो टीम में रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर को टीम में मौका मिल सकता है। सुंदर का प्रदर्शन भी इंग्लैंड दौरे पर शानदार रहा था।
वहीं अब अगर टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप सिंह,मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव को टीम में मौका मिल सकता है। इन खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन करने का भी मौका रहेगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
शुभ्मन गिल (कप्तान) यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पाडिक्ल, ऋषभ पंत (उप कप्तान) ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।