टीम इंडिया के बचे 2026 के शेड्यूल का ऐलान, जिम्बाब्वे-आयरलैंड जैसे कमजोर टीमों से खेलेगी अब सीरीज

Published - 13 Mar 2026, 10:57 AM | Updated - 13 Mar 2026, 11:18 AM

Team India

Team India: IPL 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. दूसरी ओर बीसीसीआई ने 2026 में टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का भी लेखा-जोखा सामने आ चुका है. खास बात यह है कि इस साल भारत (Team India) ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी कमजोर टीमों के साथ भी टी20I सीरीज खेलेगा. वहीं, बांग्लादेश के साथ चल रहे विवाद के बाद वनडे और टी20I श्रृंखला स्थगित कर दी गई थी.

लेकिन सरकार के परमिशन के साथ टीम इंडिया फिर से एक्शन में दिखाई दे सकती है. चलिए तो आगे जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल....

Team India का शेड्यूल घोषित

Team India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद Team India का शेड्यूल अगले कई महीनों तक काफी व्यस्त रहने वाला है. इस साल में भारत जिम्बाब्वे और आयरलैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल सकती है. इसके अलावा टीम इंडिया वर्ष 2026 में श्रीलंका, यूएई, इंग्लैंड और बांग्लादेश सहित कुछ अन्य देशों का भी दौरा करेगी. पहले टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 ODI और 1 टेस्ट मैच खेलेगी. हालांकि, आयरलैंड सीरीज की तारीख सामने नहीं आई है.

बांग्लादेश के साथ भी खेलेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 T20I मैच खेले जाएंगे. फिर Team India को श्रीलंका के खिलाफ 3 T20I और 2 Test मैच खेलने है. इसके बाद बांग्लादेश के साथ भी 3 ODI और 3 T20I मैचों की सीरीज खेली जाएंगी. हालांकि, भारत और बांग्लादेश के बीच सुरक्षों कारणों और राजनीतिक लड़ाई चल रही है. जिस वजह से इस सीरीज पर रद्द होने के बादल भी छाए हुए है.

वहीं, इस साल में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ फिर से 3 मैचों की बाइलेटरल सीरीज खेलेगी. इसके बाद ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI और 5 T20I मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी.

आखिरकार मोहम्मद आमिर के मुंह से निकली सच्चाई, बोले 'हम अब सिर्फ एसोसिएट टीम बनकर रह गए....'

यह है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

  • AFG के ख़िलाफ़ 3 ODI और 1 Test
  • आयरलैंड सीरीज़ पर काम चल रहा है
  • ENG के ख़िलाफ़ 3 ODI और 5 T20I SL के ख़िलाफ़ 3 T20I और 2 Test
  • BAN के ख़िलाफ़ 3 ODI और 3 T20I (सरकार से मंज़ूरी ज़रूरी)
  • AFG के ख़िलाफ़ 3 T20I
  • ज़िम्बाब्वे T20I सीरीज़ पर काम चल रहा है
  • WI के ख़िलाफ़ 3 ODI और 5 T20I

मुंबई इंडियंस के ये 4 स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन पानी पिलाते ही आएंगे नजर, कप्तान हार्दिक नहीं देंगे 11 में एक भी मौका

Tagged:

team india bcci IND vs AFG Ind vs Eng IND vs WI
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च से

1 टेस्ट मैच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com