राजकोट वनडे के लिए बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-XI, इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
Published - 13 Jan 2026, 10:07 AM | Updated - 13 Jan 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का रोमांच अब अपने अगले पड़ाव पर पहुंच गया है। वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में जीत के बाद दोनों टीमें अब राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं।
सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया (Team India) के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। पिछले मैच के नतीजों और मैदान पर खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट को अब अपनी शुरुआती योजना में कुछ अनिवार्य बदलाव करने पड़ सकते हैं।
पहले वनडे में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन?
वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन इस जीत के साथ कुछ चिंताएं भी सामने आईं। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जहां गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के ऊपरी क्रम को जल्दी समेट दिया।
हालांकि, खेल के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने टीम के संतुलन को थोड़ा प्रभावित किया। वाशिंगटन सुंदर, जो टीम के मुख्य स्पिन-ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे थे, अपनी गेंदबाजी के दौरान असहज नजर आए।
सुंदर अपने स्पेल के बीच में ही इंजर्ड हो गए, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने कमान संभाली, लेकिन सुंदर की अनुपस्थिति ने छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी को उजागर कर दिया। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरुआत दी थी, जिससे भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।
वाशिंगटन सुंदर की चोट ने बढ़ाई Team India की चिंता
राजकोट वनडे से पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए सबसे बड़ी खबर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वडोदरा वनडे में गेंदबाजी करते वक्त सुंदर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन राजकोट की सपाट पिच और गर्मी को देखते हुए मैनेजमेंट सुंदर को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।
सुंदर का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा दोहरा झटका है क्योंकि वह न केवल किफायती गेंदबाजी कर रहे थे, बल्कि निचले क्रम में टीम को एक भरोसेमंद बल्लेबाजी विकल्प भी प्रदान करते थे। अब कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती यह है कि वे राजकोट की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल करें जो सुंदर की कमी को पूरा कर सके।
टी20 क्रिकेट में बाबर आजम का दबदबा, रोहित-विराट से हैं आगे, ये आंकड़े खुद दे रहे हैं गवाही
Team India में आयुष बदोनी की होगी सरप्राइज एंट्री
वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में अब युवा सनसनी आयुष बदोनी का नाम सामने आया है। बीसीसीआई ने मीडिया एडवाईजरी जारी करते हुए पुष्टि की है कि सुंदर की चोट के बाद आयुष बदोनी को टीम इंडिया (Team India) में अपना पहला 'मेडन' कॉल-अप मिला है।
राजकोट वनडे की प्लेइंग-XI में बदोनी की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी फिनिशिंग क्षमता से प्रभावित करने वाले बदोनी अब टीम इंडिया (Team India) के लिए नीली जर्सी में डेब्यू करने को तैयार हैं।
राजकोट की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है, और ऐसे में बदोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी मध्यक्रम को अतिरिक्त मजबूती देगी। इसके अलावा, वह कामचलाऊ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो सुंदर की कमी को कुछ हद तक पूरा करेगी। राजकोट की छोटी बाउंड्री को देखते हुए, भारत एक अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में बदोनी को खिलाकर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना चाहेगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर